खबर

भारत में सऊदी की एयरलाइन कंपनी की एंट्री, इस शहर से रियाद के लिए हर दिन फ्लाइट, टाइमिंग नोट कर लें | Saudi airline Riyadh Air enters India announce daily flights Mumbai to Riyadh Know Schedule and booking every thing



भारत में सऊदी अरब की एयर लाइन ने नई फ्लाइट सेवा शुरू करने की घोषणा की है. कंपनी ने भारत से रोजाना रियाद के लिए फ्लाइट सेवा शुरू करने का ऐलान किया है. सऊदी अरब की एयरलाइन ‘रियाद एयर’ (Riyad Air) ने सोमवार (6 जुलाई) को इसकी घोषणा की है. जिसमें बताया गया है कि भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई से रियाद शहर के लिए सीधी फ्लाइट रियाद एयर शुरू करने जा रही है. वहीं रियाद एयर ने मुंबई से कब कौन सी फ्लाइट उड़ान भरेगी और इसकी बुकिंग कब से शुरू होगी इसकी भी जानकारी दे दी है.

मुंबई से रियाद एयर की कौन सी फ्लाइट

सऊदी अरब के सॉवरेन वेल्थ फंड, ‘पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड’ (PIF) की मदद से चल रही इस प्रीमियम एयरलाइन ने बताया कि मुंबई से रियाद के लिए फ्लाइट सेवा रोजाना शुरू की जाएगी. यह फ्लाइट 4 अगस्त यानी अगले महीने से शुरू होने वाली है. हालांकि इसकी फ्लाइट की बुकिंग 6 जुलाई यानी इसी महीने से शुरू हो रही है. कंपनी ने बताया कि मुंबई और रियाद के बीच यह नई रोज़ाना हवाई सेवा बोइंग B787-9 विमान से चलाई जाएगी. इस फ्लाइट में चार तरह की क्लास होगी, जिसमें बिजनेस एलीट, बिजनेस, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी क्लास कैटगरी शामिल है.

भारत को होगा फायदा

मार्च 2023 में शुरू हुई रियाद एयर का लक्ष्य 2030 तक अपने फ़्लाइट नेटवर्क को दुनिया भर के 100 से ज़्यादा डेस्टिनेशन से जोड़ना है. एयरलाइन ने बताया कि मुंबई-रियाद रूट से यूरोप और मिडिल ईस्ट के लिए आगे की कनेक्टिविटी भी मिलेगी, जिससे भारत से बिजनेस और घूमने-फिरने के लिए जाने वाले यात्रियों को फ़ायदा होगा. साथ ही, यह उन प्रवासी समुदायों के लिए भी काम आएगा, जिन्हें भारत वापस जाने के लिए एक नया विकल्प मिल रहा है.

एयरलाइन ने कहा कि यह नया रूट रियाद एयर के बढ़ते नेटवर्क में एक अहम जुड़ाव है. अब इसका नेटवर्क नौ डेस्टिनेशन तक फैल गया है और आने वाले दिनों व हफ़्तों में और भी डेस्टिनेशन की घोषणा की जाएगी. साथ ही, इससे सऊदी अरब को दुनिया के बड़े और क्षेत्रीय हब से जोड़ने का उनका मिशन भी मजबूत होगा.

रियाद एयर के CEO टोनी डगलस ने कहा, “भारत दुनिया के सबसे तेज़ी से बढ़ते एविएशन मार्केट में उभर रहा है. हमें खुशी है कि हम यात्रियों को मुंबई से रियाद और आगे यूरोप तक जाने के लिए एक नया प्रीमियम विकल्प और बेहतर ग्लोबल कनेक्टिविटी दे रहे हैं.”

एयरलाइन ने कहा कि यह नई सेवा रियाद को एक अहम ट्रांसपोर्ट हब के तौर पर भी स्थापित करती है. इससे मुंबई से लंदन और मैड्रिड जैसे ग्लोबल डेस्टिनेशन और जेद्दा व काहिरा जैसे क्षेत्रीय शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को आगे की सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलती है.

यह भी पढ़ेंः

Noida Airport: अब नोएडा से करिए श्रीनगर तक का हवाई सफर, शुरू हो गई विमान सेवा, जानिए टाइमिंग

फ्लाइट में जा रहे हैं और किसी ने मदद मांगी तो सोच लें, ड्रग गैंग के जाल में तो नहीं फंस रहे




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button