खबर

Amarnath Yatra 2026: क्या है CRPF की ‘मे आई हेल्प यू’ पहल? श्रद्धालुओं को मिल रही मदद, जानिए पूरी डिटेल | Amarnath Yatra 2026 what is CRPF may i help you initiative helping devotes know details


3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. पिछले तीन दिनों में 56,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के अंदर दर्शन किए हैं. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की मदद और सुविधा पूरे इंतजाम और व्यवस्था की गई है. अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल मार्ग पर तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF की ‘मे आई हेल्प यू’ पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. इससे लोगों को खूब मदद मिल रही है. आइए जानते हैं आखिर ये पहल है क्या…

क्या है ‘मे आई हेल्प यू’ पहल?

‘मे आई हेल्प यू’ पहल के तहत तैनात महिला कर्मी श्रद्धालुओं को रास्ता बताने, आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने, सुरक्षा संबंधी सहायता, ठहरने की व्यवस्था, भाषा संबंधी मदद, संचार सुविधा और आपातकालीन चिकित्सा सहायता जैसी सेवाएं प्रदान कर रही हैं. इसका उद्देश्य यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराना है.

अलग-अलग राज्यों से महिला कर्मियों को किया गया तैनात

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीआईजी सुधीर कुमार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि अमरनाथ यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, जिनमें कई लोगों को भाषा संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एक ‘मिनी इंडिया’ की तरह है, इसलिए अलग-अलग राज्यों से महिला कर्मियों को तैनात किया गया है ताकि तीर्थयात्री अपनी मातृभाषा में संवाद कर सकें और उन्हें बेहतर सहायता मिल सके.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

श्रद्धालुओं की मदद

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष शुरू की गई ‘मे आई हेल्प यू’ पहल को तीर्थयात्रियों से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी, जिससे बल का उत्साह बढ़ा. इसी अनुभव के आधार पर इस साल भी महिला जवान पूरी तैयारी के साथ सेवाएं दे रही हैं. उन्होंने बताया कि हाल ही में कुछ श्रद्धालुओं को पंजीकरण केंद्र के पास परेशानी का सामना करना पड़ा था, जिसे ‘मे आई हेल्प यू’ टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सुलझाया.

30 से 40 महिला जवान तैनात

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की महिला कॉन्स्टेबल ज्योति एस. ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि लोगों की सेवा करना उनके लिए गर्व की बात है. इस साल इस पहल के तहत लगभग 30 से 40 महिला जवान तैनात हैं, जिनका एकमात्र उद्देश्य पूरी यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की हर समस्या का समाधान करना और उन्हें सुरक्षित एवं सहज यात्रा का अनुभव कराना है.

यह भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, RailOne App से टिकट बुकिंग पर मिलेगा 3% डिस्काउंट, जानिए कब तक मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें: पुरी रथ यात्रा पर रेलवे की बड़ी तैयारी, चलेंगी 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, रेल मंत्री ने संभाला मोर्चा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button