मनोरंजन

Alpha Box office Collection Day 3: 34 करोड़ के पार हुई ‘अल्फा’, 2026 की 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का तोड़ा रिकॉर्ड


Alpha Box office Collection Day 3: आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल फिल्म ‘अल्फा’ के जरिए स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए. इसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया. आलिया और शरवरी की जोड़ी को भी प्यार दिया. लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. हालांकि, वीकेंड तक आते-आते ‘अल्फा’ ने रफ्तार पकड़ ली. चलिए बताते हैं तीसरे दिन का कलेक्शन और रिकॉर्ड.

‘अल्फा’ का तीसरे दिन का कलेक्शन (Alpha Box office Collection Day 3)

‘अल्फा’ जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसे लोगों और क्रिटिक्स की ओर से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. फिल्म ने धीमी शुरुआत की और सैकनिल्क के अनुसार, ओपनिंग डे पर महज 9.25 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई. हालांकि, वीकेंड तक आते-आते इसने रफ्तार पकड़ ली. फिल्म ने दूसरे दिन यानी कि शनिवार को 11.50 करोड़ का बिजनेस किया.
– अब फिल्म को तीसरे दिन यानी कि रविवार की छुट्टी का भी बंपर फायदा मिला.
– सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 13.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 34 करोड़ तक पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ की नहीं थमी कमाई, बनाया डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

‘अल्फा’ ने 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का तोड़ा रिकॉर्ड

‘अल्फा’ ने ओपनिंग वीकेंड पर बंपर कमाई कर ली है. धीमी रफ्तार के बाद भी ये 35 करोड़ के करीब पहुंच गई है. जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. इसी के साथ ही इसने ओपनिंग वीकेंड पर 2026 की 10 बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम इंडिया कलेक्शन को पछाड़ दिया है. देखिए लिस्ट…

1. हॉन्टेड 3डी- 18.69 करोड़
2. भारत भाग्य विधाता- 7.01 करोड़
3. पेद्दी- 22.46 करोड़
4. चांद मेरा दिल- 31.14 करोड़
5. अस्सी- 11.42 करोड़
6. गवर्नर- 6.21 करोड़
7. बंदर- 4.18 करोड़
8. राहु केतु- 6.37 करोड़
9. हैप्पी पटेल- 6.2 करोड़
10. वध 2- 3.83 करोड़

यह भी पढ़ें: ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया बंपर कलेक्शन, जानें दो दिन में कितना वसूला बजट

10 फिल्मों का तोड़ा ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड

इसके अलावा ‘अल्फा’ ने 10 फिल्मों का ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड भी पछाड़ दिया है. इसमें ‘मर्दानी 3’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. देखिए लिस्ट…

1. हॉन्टेड 3डी- 9.35 करोड़
2. भारत भाग्य विधाता- 4.25 करोड़
3. मैं वापस आऊंगा- 5.5 करोड़
4. है जवानी तो इश्क होना है- 28.51 करोड़
5. पेद्दी- 11.9 करोड़ (4 दिन)
6. चांद मेरा दिल- 12.47 करोड़
7. पति पत्नी और वो दो- 20.11 करोड़
8. मर्दानी 3- 17.25 करोड़
9. इक्कीस- 22.05 करोड़ (4 दिन)
10. द केरल स्टोरी 2- 10.15 करोड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button