खबर

Mumai Building Collapse: मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक तीन मंजिला चॉल का गिरा हिस्सा, 6 की मौत, कई घायल | Part of a three-storey chawl collapses in Mumbai’s Mankhurd area; 6 dead, several injured



Mumai Building Collapse News: मुंबई के रिहायशी इलाकों से एक बार फिर डराने वाली खबर सामने आ रही है. मानखुर्द इलाके में रविवार रात को एक तीन मंजिला (G+3) चॉल का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया. इस हादसे में 4 महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर रवाना कर दिया गया है.

यह दर्दनाक हादसा मानखुर्द के जनता नगर इलाके में हुआ. बताया जा रहा है कि रात के करीब 8:30 बजे, जब लोग अपने घरों में मौजूद थे, तभी अचानक एक जोरदार आवाज के साथ चॉल का एक हिस्सा ढह गया. चॉल नंबर 5 के तहत आने वाले दो से तीन घर इस हादसे की चपेट में पूरी तरह से आ गए हैं. अचानक हुए इस हादसे से किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला.

 मलबे में 4 से 5 लोगों के फंसे होने की आशंका

चॉल का हिस्सा गिरने के कारण 4 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत अब तक मौत हो चुकी है. वहीं, मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मलबे के नीचे कम से कम 4 से 5 लोग दबे हो सकते हैं. स्थानीय लोग और प्रशासन मिलकर मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशों में जुटे हैं, ताकि किसी भी तरह की जनहानि को रोका जा सके.

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंची. युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया . मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए क्रेन और अन्य जरूरी उपकरणों की मदद ली जा रही है. एहतियात के तौर पर आपातकालीन चिकित्सा टीमें और एम्बुलेंस भी मौके पर तैनात कर दी गई हैं.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button