खबर

अदाणी ग्रुप की शिवपुरी को बड़ी सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया ₹2,500 करोड़ के डिफेंस प्लांट का शिलान्यास | cm mohan yadav lays foundation 2500 crore adani defense plant in shivpuri to investment employment


मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास और रक्षा उत्पादन के लिए आज का दिन बेहद खास है. भगवान शिव की नगरी शिवपुरी में सीएम मोहन यादव ने अदाणी समूह के ₹2,500 करोड़ की लागत से बनने वाले साउथ एशिया के सबसे बड़े आधुनिक रक्षा उत्पादन प्लांट का शिलान्यास किया. इस प्रोजेक्ट को पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के डायरेक्टर जीत अदाणी, अदाणी पोर्ट्स के एमडी करण अदाणी मौजूद रहे. 

adani defense plant in shivpuri

इस मौके पर सीएम यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने डिफेंस प्लांट की आधारशिला रखने के साथ शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए 211.29 करोड़ रुपये की अलग-अलग परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया. इससे क्षेत्र में उद्योग, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा. परियोजना से 2,000 से ज्यादा सीधे और 10,000 से ज्यादा अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे, जिससे शिवपुरी के विकास को नई गति मिलेगी.

‘नया इतिहास लिखा गया’

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव का आभार जताते हुए कहा कि शिवपुरी और सिंधिया परिवार का नाता सदियों पुराना है और आज इस क्षेत्र को औद्योगिक रूप से विकसित होते देखना गर्व की बात है. 211 करोड़ रुपये से ज्यादा के दूसरे विकास कार्य शिवपुरी के बुनियादी ढांचे को एक नई ऊंचाई देंगे. 2,500 करोड़ की मिसाइल की फैक्ट्री के जरिए शिवपुरी का नाम इतिहास में दर्ज हो गया है. मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर का सपना साकार शिवपुरी के युवा पूरा करेंगे.

‘साउथ एशिया के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर मिसाइल इकोसिस्टम की शुरुआत’

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के डायरेक्टर जीत अदाणी ने कहा, “आज हम सभी के लिए खास दिन है. आज हम साउथ एशिया के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर मिसाइल इकोसिस्टम की शुरुआत करने जा रहे हैं. ये एक ऐसी सुविधा है, जहां नेशनल डिफेंस की रॉ मटेरियल और पूरी तरह से मिशन रेडी मिसाइल एक ही जगह बनाई जाएंगी. मध्य प्रदेश अब देश की सबसे मजबूत ग्रोथ स्टोरीज में से एक बनकर उभरा है. अदाणी ग्रुप के साथ इस सफर का हिस्सा बनने पर हमें बहुत गर्व है.”

‘एमपी में अदाणी ग्रुप ने किया लगातार निवेश’

जीत अदाणी ने एमपी में किए निवेश के बारे में जानकारी देते हुए बताया, “पिछले साल भोपाल में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने एमपी में 1,10,000 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया था. ये निवेश पंप-हाइड्रो स्टोरेज, सीमेंट, माइनिंग, स्मार्ट मीटर और थर्मल एनर्जी जैसे सेक्टर में होगा, साथ ही 2030 तक करीब 1,20,000 नौकरियां पैदा करेगा. ग्रुप ने कटनी जिले में अमेठी और कैमोर प्लांट में पहले ही 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है. आज, अदाणी पावर प्रदेश को 1,200 मेगा वॉट बिजली सप्लाई कर रही है और हम 5,600 मेगा वॉट की अतिरिक्त क्षमता पर काम कर रहे हैं.”

डिफेंस प्लांट की क्या है खास बातें

कोलारस में बनने वाला ये प्लांट मध्य प्रदेश के सबसे बड़े रक्षा औद्योगिक प्रोजेक्ट्स में से एक है. इससे रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, साथ ही भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के लिए आधुनिक उपकरण बनाए जाएंगे. इस फैक्ट्री में आधुनिक तकनीक से लैस छोटे हथियार, एडवांस असॉल्ट राइफलें, लाइट मशीन गन, स्नाइपर राइफल, पिस्तौल और सब-मशीन गन तैयार होंगी. इससे ना केवल देश की रक्षा क्षमता मजबूत होगी, बल्कि शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी.







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button