

अगर आप दिल्ली में रहते हैं या फिर अक्सर सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें बताया गया है कि 3 अगस्त तक नंद लाल मार्ग रेड लाइट से लेकर शास्त्री नगर रेड लाइट के बीच का स्वामी नारायण मार्ग बंद रहेगा. ये फैसला PWD द्वारा चल रहे रोड कंस्ट्रक्शन के काम को लेकर लिया गया है. ऐसे में अगर आप इस रास्ते से सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको दूसरा रूट इस्तेमाल करना होगा.
ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार चौकी नंबर-2 से स्वामी नारायण मार्ग होते हुए शास्त्री नगर की ओर जाने वाले वाहनों को नंद लाल मार्ग और वीर बांदा बैरागी मार्ग की ओर मोड़ दिया जाएगा.
कब से कब तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन?
एडवाइजरी के अनुसार PWD द्वारा चल रहे रोड कंस्ट्रक्शन के काम को सुचारू रूप से पूरा करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 04 जुलाई 2026 से 03 अगस्त 2026 तक 24 घंटे के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जाएंगे. ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को दी है कि वे प्रभावित मार्ग से बचें और अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाकर चलें.
TRAFFIC ADVISORY
Special traffic arrangements are in place due to C.C. Road construction work by PWD on Swami Narayan Marg from Nand Lal Marg Red Light to Shastri Nagar Red Light.
Traffic movement on the affected stretch will remain closed from 03.07.2026 to 03.08.2026, with… pic.twitter.com/rMYJ4Do1fn
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) July 3, 2026
आम जनता से अपील
- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नंद लाल मार्ग रेड लाइट और शास्त्री नगर रेड लाइट के बीच स्वामी नारायण मार्ग पर यात्रा करने से बचें.
- साइट पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें.
- अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाएं और गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें.
मदद और रियल टाइम अपडेट के लिए संपर्क करें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से मदद लेने या रियल टाइम अपडेट जानने के लिए यात्री व्हाट्सऐप नंबर 8750871493 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा लोग आधिकारिक वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.





