
मध्य प्रदेश के देवास में गुजरात ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन से जुड़े होने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में देवास पुलिस ने भी गुजरात ATS की टीम का सहयोग किया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिलाल दुरानी (20) के रूप में हुई है. उसके कई उपनाम भी बताए जा रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक बिलाल देवास में टाइल्स लगाने का काम करता था. जांच एजेंसियों का आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन से जुड़ा संवेदनशील और संदिग्ध कंटेंट शेयर करता था. इसी इनपुट के आधार पर गुजरात ATS ने उसे गिरफ्तार किया.
बताया जा रहा है कि बिलाल का परिवार मूल रूप से गुजरात का रहने वाला है. उसके पिता मोहम्मद अम्मार घाघा वर्ष 1997 में देवास आकर बस गए थे. फिलहाल गुजरात ATS आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है.
(खबर अपडेट की जा रही है)
