खबर

IPS की कुर्सी पर बैठ ‘सिंघम’ बनी दरोगा की बहू! ससुर की रिटायरमेंट पार्टी में बनाई REEL तो औरैया SP ने लिया एक्शन | ips Abhishek Bharti sp auraiya woman reel viral in UP Police



उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के क्रेज का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे से लेकर आम जनता तक के बीच हलचल मचा दी है. मामला औरैया पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ऑडिटोरियम का है, जहां एक महिला द्वारा बनाई गई इंस्टाग्राम रील विवाद का मुख्य कारण बन गई. सरकारी कार्यालय की गरिमा को ताक पर रखकर बनाए गए इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया.

विदाई समारोह के बाद सूने ऑडिटोरियम में बनी रील

जानकारी के मुताबिक, ककोर एसपी कार्यालय के मुख्य ऑडिटोरियम में मंगलवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. यह कार्यक्रम विभाग से सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) हो रहे पुलिसकर्मियों के सम्मान में आयोजित एक विदाई समारोह था. इस गरिमामयी कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मी अपने-अपने परिवारों के साथ शामिल हुए थे. कार्यक्रम पूरी सादगी और शांतिपूर्वक संपन्न हो गया, जिसके बाद सभी अधिकारी और अतिथि ऑडिटोरियम से बाहर चले गए और हॉल पूरी तरह खाली हो गया. 

इसी दौरान, वहां मौजूद एक रिटायर्ड दरोगा के परिवार की महिला सदस्य ऑडिटोरियम के भीतर ही रुकी रहीं. जब उन्होंने देखा कि मंच पूरी तरह खाली है, तो वह सीधे पुलिस अधीक्षक की मुख्य कुर्सी तक जा पहुंचीं. महिला ने न सिर्फ उस कुर्सी पर बैठकर पोज दिए, बल्कि एक बॉलीवुड गाने पर बकायदा रील भी रिकॉर्ड की. वीडियो में महिला एसपी की कुर्सी पर बैठकर उसे गोल-गोल घुमाती हुई और रील अंदाज में मुस्कुराती हुई नजर आईं. इसके तुरंत बाद उन्होंने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

जैसे ही यह रील सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई, देखते ही देखते यह तेजी से वायरल होने लगी. सरकारी तंत्र और खासकर पुलिस महकमे के सबसे ऊंचे पद की गरिमा से जुड़ा मामला होने के कारण लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे प्रशासनिक अनुशासनहीनता और सरकारी कार्यालय की मर्यादा का उल्लंघन बताते हुए औरैया पुलिस को टैग करना शुरू कर दिया, जिसके बाद यह मामला सीधे आला अधिकारियों के संज्ञान में आया.

एसपी ने द‍िए जांच के आदेश 

मामले की गंभीरता को देखते हुए औरैया के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने तत्काल प्रभाव से पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए. जांच में स्पष्ट हुआ कि वीडियो कार्यक्रम खत्म होने के बाद, अधिकारियों की अनुपस्थिति में चोरी-छिपे बनाया गया था. 

प्रशासनिक सख्ती और विवाद को बढ़ता देख महिला और उनके ससुर (जो कि विभाग के रिटायर्ड दरोगा हैं) को अपनी बड़ी भूल का अहसास हुआ. दोनों ने तुरंत पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी गलती स्वीकार की. उन्होंने एक लिखित और वीडियो बयान जारी कर माफी मांगते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना या पुलिस विभाग की गरिमा को कम करना बिल्कुल नहीं था. यह सब केवल अनजाने में और सोशल मीडिया के उत्साह में हुआ.

अपनी गलती का प्रायश्चित करते हुए महिला ने न केवल वह रील हटाई, बल्कि अपना पूरा सोशल मीडिया अकाउंट ही डिलीट कर दिया, जिस पर करीब 16 हजार फॉलोअर्स बताए जा रहे थे.

भविष्य के लिए मिली सख्त हिदायत

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि महिला और उनके परिवार ने अपनी गलती मान ली है. चूंकि मामला सीधे तौर पर किसी आपराधिक साजिश का नहीं बल्कि अज्ञानता का था, इसलिए महिला को भविष्य के लिए सख्त हिदायत और कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है. सरकारी परिसरों में इस तरह की गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी.

जाहिद अख्तर की र‍िपोर्ट 

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के 29 PCS अधिकारी प्रमोट होकर बने IAS, देखें पूरी लिस्ट और जानें किसे मिला मौका

यह भी पढ़ें- DSP की वाइफ ने फेसबुक पर लिखा- मां बीमार, बच्चों को इंतजार, नक्सल क्षेत्र से पति का हो ट्रांसफर, अब हुआ तबदला

यह भी पढ़ें- IAS अवनीश शरण का 45 की उम्र में कमाल का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, बताई फैट टू फिट की पूरी कहानी

यह भी पढ़ें- IAS मेधा रूपम DM नोएडा के खिलाफ जमानती वारंट, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्‍यों उठाया यह सख्‍त कदम?






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button