खबर

उत्तर प्रदेश के 29 PCS अधिकारी प्रमोट होकर बने IAS, देखें पूरी लिस्ट और जानें किसे मिला मौका | 29-pcs-officers-promoted-to-ias-in-uttar-pradesh-full-list



UP PCS to IAS Promotion : उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य सरकार ने प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के 29 वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमोट करके भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) कैडर में शामिल कर लिया गया है. केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना (Notification) जारी कर दी है.

जल्द मिलेगी नई जिम्मेदारी 

यूपी के नियुक्ति विभाग द्वारा पदोन्नति का आदेश जारी होने के बाद अब इन सभी अफसरों को जल्द ही नई और बड़ी पोस्टिंग मिलने वाली है. ये सभी अधिकारी लंबे समय से अलग-अलग जिलों और विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे थे. अब आईएएस कैडर मिलने के बाद इनके काम करने का दायरा और जिम्मेदारी दोनों बढ़ जाएगी. यह प्रमोशन ‘सिलेक्ट लिस्ट ऑफ 2025’ के तहत खाली पदों के आधार पर किया गया है.

ये अधिकारी बने IAS 

जारी की गई आधिकारिक लिस्ट के अनुसार, आईएएस बनने वाले अधिकारियों के नाम ये रहे-

  1. डॉ. विश्राम
  2. अशोक कुमार कनौजिया
  3. पुष्प राज सिंह
  4. संजय कुमार सिंह
  5. राज कुमार द्विवेदी
  6. राकेश कुमार पटेल
  7. सुशीला
  8. आलोक कुमार
  9. वैभव मिश्रा
  10. विवेक श्रीवास्तव
  11. योगानंद पांडेय
  12. प्रदीप कुमार यादव
  13. अमित कुमार
  14. पूनम निगम
  15. डॉ. नितिन मदान
  16. हर्ष देव पांडेय
  17. शैलेंद्र कुमार सिंह
  18. नरेंद्र बहादुर सिंह
  19. संतोष बहादुर सिंह
  20. पंकज वर्मा
  21. विजय कुमार सिंह
  22. अतुल कुमार
  23. अमित सिंह
  24. प्रियंका सिंह
  25. अमित कुमार
  26. डॉ. सुनील कुमार वर्मा
  27. गरिमा स्वरूप
  28. संदीप कुमार
  29. राकेश कुमार सिंह

प्रमोशन लिस्ट में 4 महिला पीसीएस अधिकारी भी शामिल हैं- सुशीला, प्रियंका, गरिमा और पूनम.

यह भी पढ़ें- CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद कैसे मिलेगा एडमिशन? स्कूल को देनी होगी ये जानकारी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button