

अच्छा आप पूरा जोर लगाकर कितनी तेज चीख सकते हैं या आवाज निकाल सकते हैं? शायद सड़क के दूसरी ओर ट्रैफिक में खड़ी मम्मी को बुला पाएं या दूर खेत में गाय हांकते दादा जी को यह बता पाएं कि जल्दी आइए चाय बन चुकी है. है न? लेकिन दुनिया में एक ऐसा शख्स भी है जो जब चीखकर ही एयरपोर्ट पर टेकऑफ करते जेट जितनी तेज आवाज निकाल सकता है. हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के जोसेफ मैकग्रेल-बेटअप की, जो पेशे से तो एसी साफ करने का काम करते हैं लेकिन अब उन्होंने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) में दर्ज करा लिया है. जोसेफ को पिछले हफ्ते आधिकारिक रूप से दुनिया के सबसे तेज आवाज वाले व्यक्ति के रूप में मान्यता मिल गई. वैसे कमाल की बात है कि यह पहली बार नहीं है जब जोसेफ ने कोई वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है.
इतनी तेज आवाज इंसानों के कानों को खराब कर सकती है. यह चेन सॉ, टेक ऑफ करते जेट विमान और पास से बजते एम्बुलेंस के सायरन के शोर के स्तर का आवाजें हैं. ऐसा भी नहीं है कि जोसेफ ने दुनिया के सबसे तेज आवाज वाले इंसान का रिकॉर्ड बनाने के लिए कोई ट्रेनिंग ली है. CNN की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, “सिर्फ एक शब्द ‘नाउ’ बोलने में ही मुझे सात बार कोशिश करनी पड़ी, और अगले कुछ दिनों तक मेरी आवाज भी खराब हो गई. इसकी वजह से आवाज भारी और कर्कश हो गई थी. यह बहुत बुरा अनुभव था. आप असल में इसकी प्रैक्टिस नहीं कर सकते. लेकिन जब आप इसे करते हैं, तो बहुत मजा आता है.”
BIG NEWS TODAY CNN
Man crowned world’s loudest person makes as much noise as a jet taking off Joseph McGrail-Bateup demonstrates his loud voice in Canberra, Australia on June 23, 2026, after being recognized by Guinness World Records as the world’s loudest person. pic.twitter.com/8NkFmImlUX— dixy (@DorothyDixer12) June 24, 2026
पहले भी तोड़ चुके वर्ल्ड रिकॉर्ड
रिपोर्ट के अनुसार यह दूसरी बार है जब मैकग्रेल-बेटअप ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है. 2019 में, उन्होंने 10 तीर चलाने वाले तीरंदाज (आर्चर) के तौर पर स्पीड का रिकॉर्ड तोड़ा था. उनका 60.03 सेकंड का समय, 2015 से चले आ रहे रिकॉर्ड से कुछ सेकंड कम था. हालांकि नौ महीने बाद, 7 साल के एक लड़के ने मैकग्रेल-बेटअप का रिकॉर्ड 11.4 सेकंड से तोड़ दिया.
यह भी पढ़ें: फ्लैट में रह रहे शख्स ने पाल रखे थे 300 से ज्यादा अजगर, भारी-भरकम बिजली बिल ने खोली पोल





