मध्य प्रदेश

कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया का बयान- बीजेपी शासित सरकारों में बढ़ रहा करप्शन


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिवार पर उज्जैन में 168 एकड़ जमीन उनके सीएम बनने के बाद खरीदने के आरोप लग रहे हैं. इस बीच कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने भी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. तनुज पुनिया ने कहा जहां तक भ्रष्टाचार की बात है, जहां-जहां भी भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री हैं वहां पर बढ़ता जा रहा है. उन्होंने कहा कि कई सारे आरोप लगते हैं जो दबा दिए जाते हैं.

तनुज पुनिया आगे कहा, “अब यह नया मामला सामने आया है. इसमें कितनी कार्रवाई होती है यह देखना होगा. अगर कुछ मिला है तो कार्रवाई भी होना चाहिए.” उन्होंने आगे कहा, “इस पर उन्हें तुरंत अपना इस्तीफा देना चाहिए. क्योंकि निष्पक्ष रूप से कार्रवाई हो पाए.” उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी. लेकिन अगर आरोप लगे हैं तो इस्तीफा दे देना चाहिए. चाहे वह मंजूर हो या न हो वे अलग बात है.

तनुज पुनिया ने मामले पर क्या कहा?

तनुज पुनिया ने आरोप लगाते हुए कहा, “अगर वे इस्तीफा नहीं दे रहे हैं तो इसका मतलब साफ है कि इसमें कुछ न कुछ जांच योग्य है. साथ ही वे अगर इस्तीफा नहीं देते जांच में उसको दबा जाएगा.” हालांकि इस मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की तरफ से स्पष्ट रूप से बताया गया है कि जमीन की खरीद योजना आने से काफी पहले की गई थी.

CM के परिवार पर 168 एकड़ जमीन खरीदने का आरोप

खबरों के मुताबिक दावा किया गया है कि मोहन यादव दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री बने थे. इसके बाद ही उनके परिवार और रियल स्टेट कंपनियों ने 137 प्लॉट खरीदे हैं. जो लगभग 168 एकड़ के करीब जमीन आंकी गई है. ऐसे में आरोप है कि उज्जैन में हो रहे विकास कार्यों का सबसे ज्यादा फायदा उन्हें ही पहुंचा है. वहीं कुछ प्लॉट्स को बेचा भी गया है.

आरोप यह भी है कि ये प्लॉट सीएम मोहन यादव की पत्नी बेटे वैभन की पत्नी शालिनी यादव, भाई नारायण यादव और नंदलाल, तथा नारायण की पत्नी रेखा, उनके बेटे अभय यादव और गोविंद, नीलेश यादव द्वारा खरीदे गए थे.

इसमें से 137 प्लॉट्स जो 168 एकड़ जमीन है वह साल 2024-25 के बीच खरीद गए हैं. वहीं 86 एकड़ जमीन में 57 प्लॉट 2021 से 2023 के बीच खरीदे गए हैं. मुख्यमंत्री के परिवार पर ही 245 प्लॉट हैं यह सभी मिलाकर 335 एकड़ जमीन बताई जा रही है. आरोप है कि यह ज्यादातर जमीन उज्जैन और उसके पास नए सड़क प्रोजेक्ट के पास में हैं. 

काफी समय पहले खरीदी गई थी जमीन

सरकार के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री के रिश्तेदार लंबे समय से रियल एस्टेट के कारोबार में हैं. यह जमीन उनके राजनीति में आने से पहले ही खरीदी जा चुकी थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button