मनोरंजन

Ghabadkund Box Office Day 4: ‘राजा शिवाजी’-‘देऊळ बंद 2’ के बाद एक और मराठी फिल्म का गदर, 2026 की 6th हाईएस्ट ग्रॉसिंग बनने से बस इतना दूर


मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ और ‘देऊल बंद 2’ के बाद अब एक और मराठी फिल्म ‘घाबडकुंड’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने आ गई है. फिल्म में संदीप पाठक, देवदत्ता नागे, शशांक शेंडे और प्राजक्ता हनमघर जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.

‘घाबडकुंड’ ने चौथे दिन किया इतना कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन 49 लाख की कमाई की. फिल्म ने 42 लाख की ओपनिंग की थी. अब चौथे दिन फिल्म की कमाई थोड़ी बढ़ी है और ये फिल्म के लिए पॉजिटिव साइन है. ये फिल्म ‘तुम्बाडची मंजुळा’ को कड़ी टक्कर दे रही है. ‘तुम्बाडची मंजुळा’ बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल हो गई है.

फिल्म ने पहले दिन 42 लाख कमाए. दूसरे दिन 76 लाख कमाए. तीसरे दिन 1.25 करोड़ कमाए और चौथे दिन फिल्म 49 लाख कमाए. 

ये भी पढ़ें- अलका याज्ञनिक को मिला पद्म भूषण सम्मान, चलने के लिए लेना पड़ा सहारा, तबियत को लेकर हुई फैंस को हुई टेंशन

‘घाबडकुंड’ ने टोटल 2.92 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. ये फिल्म सिर्फ 6 करोड़ के बजट में बनी है. मेकर्स ने बजट का 48.6 परसेंट रिकवर कर लिया है. फिल्म को जिस तरह से रिस्पॉन्स मिल रहा है जल्द ही बजट भी रिकवर करने की पूरी उम्मीदें हैं.

फिल्म के नाम होगा ये रिकॉर्ड?
फिल्म अभी 2026 की सातवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म है. फिल्म को सिर्फ 52 लाख रुपये की जरुरत है और इसी के साथ फिल्म छठी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन जाएगी. 

ये भी पढ़ें- ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन की मां बनने पर ट्रोल हुईं मौनी रॉय, बोलीं- मुझे फर्क नहीं पड़ता

2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्में
इस लिस्ट में नंबर वन पर ‘राजा शिवाजी’ है 105.68 करोड़ की कमाई के साथ. दूसरे नबंर पर ‘देऊळ बंद 2’ है 72.24 करोड़, तीसरे नंबर पर ‘क्रांतीज्योति विद्यालय’ है 28 करोड़ की कमाई के साथ. चौथे नबंर पर ‘तुम्बाडची मंजुळा’ है 13.83 करोड़ के साथ. पांचवें नंबर पर Aga Aga Sunbai! Kay Mhantay Sasubai? 8.97 करोड़ की कमाई के साथ. छठे नबंर पर ‘सुपर डुपर’ है 3.44 करोड़ के साथ सातवें नंबर पर ‘घाबडकुंड’ है 2.92 करोड़ के साथ.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button