खबर

नगरासू गुरुद्वारा विवाद पर प्रशासन बयान, कहा- न कब्जा, न बंधक- स्थिति पूरी तरह कंट्रोल  | rudraprayag gurudwara controversy nihang sikh protest char dham yatra update uttarakhand admin statement


नगरासू गुरुद्वारा विवाद पर प्रशासन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि न तो किसी ने गुरुद्वारे पर कब्जा किया है और न ही किसी को बंधक बनाया गया है, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. हालांकि, मौके पर पिछले 24 घंटे से जारी तनाव और छत पर डटे निहंग सिखों की मौजूदगी ने मामले को संवेदनशील बना दिया है. प्रशासन लगातार वार्ता के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है.

रोहित डिमरी की रिपोर्ट…

प्रशासन ने अफवाहों को बताया गलत

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि सोशल मीडिया पर जो कब्जे और बंधक बनाने जैसी बातें चल रही हैं, वे पूरी तरह भ्रामक हैं. पुलिस का भी कहना है कि गुरुद्वारे में हालात नियंत्रण में हैं और किसी तरह की बड़ी घटना नहीं हुई है. लोगों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.

निहंग सिखों से लगातार बातचीत जारी

गुरुद्वारे की छत पर मौजूद निहंग सिखों से प्रशासन लगातार संपर्क में है. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उनसे बातचीत कर मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने में लगे हुए हैं. हालांकि अभी तक कोई अंतिम समाधान सामने नहीं आया है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने की दिशा में बढ़ रही है.

यात्रा पर नहीं पड़ा कोई असर

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने स्पष्ट किया है कि इस पूरे घटनाक्रम का चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा है. सभी यात्रा मार्ग खुले हैं और यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है. यात्रा पहले की तरह सुचारू रूप से जारी है.

गुरुद्वारे में सामान्य गतिविधियां जारी

प्रशासन के अनुसार गुरुद्वारे में लंगर सेवा, अरदास और श्रद्धालुओं का आवागमन सामान्य रूप से चल रहा है. हालांकि तनाव के चलते कुछ स्थानों पर सतर्कता बढ़ाई गई है, लेकिन धार्मिक गतिविधियां बाधित नहीं हुई हैं.

संचालक ने लगाए गंभीर आरोप

गुरुद्वारा संचालक बेहंत सिंह ने दावा किया है कि छत पर मौजूद लोग असली निहंग सिख नहीं हैं और उनका किसी मान्यता प्राप्त संगठन से संबंध नहीं है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस घटनाक्रम से क्षेत्र में डर और असुरक्षा का माहौल बन रहा है.

क्या हैं निहंग सिखों की मांगें?

जानकारी के मुताबिक, छत पर मौजूद निहंग सिख 16 जून को कर्णप्रयाग में हुई घटना के बाद जेल भेजे गए तीन निहंग सिखों की रिहाई और उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. इसी को लेकर गतिरोध बना हुआ है. इस पूरे घटनाक्रम के चलते स्थानीय लोगों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है.  

लेखक के बारे में

img

धीरज आव्हाड़

मुख्य उप संपादक

धीरज के पास पत्रकारिता के तीनों अहम मंच प्रिंट, टीवी और डिजिटल मीडिया में 8 साल से भी ज्यादा का अनुभव है. मध्य प्रदेश के खंडवा में ‘पत्रिका’ से अपने स…
और पढ़ें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button