खबर

Cocktail 2 Review: कॉकटेल 2 हुई रिलीज, जानें कैसी है शाहिद, रश्मिका और कृति की फिल्म | Cocktail 2 Review in hindi Cocktail 2 released know how is Shahid kapoor Rashmika mandanna and Kriti sanon film


नई दिल्ली:

कॉकटेल 2 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म पिछले काफी दिनों से चर्चा में थी, जिसमें शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. यह कॉकटेल का सीक्वल है, जिसमें दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी नजर आए थे. वहीं अब कॉकटेल 2 को होमी अडजानिया द्वारा डायरेक्ट किया गया है. जबकि मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले कॉकटेल 2 को प्रोड्यूस किया गया है. तो आइए आपको बताते हैं कि कॉकटेल 2 कैसी है. 

कॉकटेल 2 की कहानी

आ बैल मुझे मार और जब बैल आकर हमला कर दे तो फिर बोलो बैल ने मुझे मार दिया. कॉकटेल 2 की कहानी कुछ ऐसी ही है. फिल्म की कहानी शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना शुरू होती है. दोनों लिव इन में हैं और शाहिद कपूर की एक बात दोनों के रिश्ते में शक पैदा कर देती है. अब रश्मिका चाहती है कि वो शाहिद का लॉयल्टी टेस्ट करे. अब लॉयल्टी टेस्ट के लिए वो चुनती है अपनी दोस्त कृति सैनन की. फिर कृति सैनन और शाहिद कपूर के बीच बहुत कुछ होता है, लेकिन क्या शाहिद लॉयल्टी डेस्ट में फेल हो जाते हैं. क्या कृति और शाहिद का इश्क परवान चढ़ता है? क्या रश्मिका का दिल टूट जाता है?

इन सवालों के जवाब तो आपको कॉकटेल 2 देखने के बाद ही मिलेंगे. लेकिन इतना जरूर है कि बैल आता है और कइयों को घायल करके जाता है. कहानी खींची हुई लगती है. ढेर सारे सॉन्ग डाल दिए गए हैं. सुन्दर लोकेशन हैं. लेकिन इस फिल्म को 30 मिनट घटा देते दो होमी अडजानीया कमाल कर जाते. कुल मिलाकर फिल्म एवरेज बनकर रह जाती है.

कॉकटेल 2 का डायरेक्शन

होमी अडजानीया ने फिल्म के जरिये अच्छी बात कहने की कोशिश की है. लेकिन चीजें बहुत ज्यादा खिंच जाती हैं. गानों के लिए वो विदेश भी लेकर गए. कहानी में कुछ नयापन भी लेकर आए. लेकिन वो बीच-बीच में उलझते चले गए. फिर फिल्म का ऐंड भी काफी स्वाभाविक था. कुल मिलाकर अगर फिल्म की लेंथ कम कर देते तो मजा आ जाता. फिर जितनी आसान उन्होंने चीजें दिखाई हैं, कई बार इतनी होती भी नहीं है.

रेटिंग- 2.5

लेखक के बारे में

img

नरेंद्र सैनी

Deputy Editor

नरेंद्र सैनी NDTV हिन्दी में डिप्टी एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता में 26 साल का एक्सपीरियंस. NDTV.IN के एंटरटेनमेंट सेक्शन की जिम्मेदारी. बॉलीवु…
और पढ़ें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button