
नई दिल्ली:
Rahul Gandhi Birthday: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर कांग्रेस कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है. कांग्रेस के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है. पीएम मोदी ने एक एक्स पोस्ट में राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं.
Best wishes to the Leader of the Opposition in the Lok Sabha, Shri Rahul Gandhi Ji on his birthday. Praying for his good health and long life. @RahulGandhi
— Narendra Modi (@narendramodi) June 19, 2026
कांग्रेस ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई
कांग्रेस ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक पोस्ट लिखा है. कांग्रेस ने एक्स पर लिखा – ऐसी दुनिया में जहां ज्यादातर लोग चुप रहना पसंद करते हैं, आपने हमेशा उस बात के लिए आवाज उठाई है जिसे आप सही मानते हैं. अन्याय, असमानता और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ आपकी लगातार लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है.
आप लोगों को यह विश्वास दिलाते हैं कि राजनीति सिर्फ सत्ता पाने की बेरहम दौड़ नहीं है, बल्कि यह बदलाव लाने का एक सशक्त जरिया है. यह उसूलों पर चलने वाली और करुणा से प्रेरित हो सकती है.
✨ 𝐇𝐚𝐩𝐩𝐲 𝐁𝐢𝐫𝐭𝐡𝐝𝐚𝐲 𝐭𝐨 𝐒𝐡𝐫𝐢 𝐑𝐚𝐡𝐮𝐥 𝐆𝐚𝐧𝐝𝐡𝐢 ✨
In a world where most choose to stay silent, you have consistently chosen to speak up for what you believe is right.
Your relentless fight against injustice, inequality and the misuse of power has inspired… pic.twitter.com/GS99DKfQ43
— Congress (@INCIndia) June 19, 2026
ईमानदारी, सहानुभूति और उम्मीद की तलाश कर रही पूरी पीढ़ी के लिए, आप ‘जेन ज़ी’ (Gen Z) की आवाज़ बन गए हैं. एक ऐसे नेता जो उनकी बात सुनते हैं, समझते हैं, उन्हें सशक्त बनाते हैं और उनकी आकांक्षाओं के लिए आवाज उठाते हैं. एक अधिक दयालु, निष्पक्ष भारत और हर दिल में ‘मोहब्बत की दुकान’ के लिए, आपके लिए हमेशा शक्ति और खुशियों की कामना करता हूं.
Warm birthday wishes to Shri @RahulGandhi.
Your unbridled dedication to the ideals of the Constitution and your uncompromising fight for the unheard voices have inspired millions.
The Congress party’s tradition of inclusiveness, social justice, harmony and compassion finds…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 19, 2026
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- संविधान के आदर्शों के प्रति आपकी अटूट निष्ठा और अनसुनी आवाजों के लिए आपकी बेबाक लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है. कांग्रेस पार्टी की सबको साथ लेकर चलने की परंपरा, सामाजिक न्याय, सद्भाव और करुणा की भावना आपके सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व में झलकती है. लोगों के साथ लगातार जुड़ाव और सत्ता के सामने सच बोलने के आपके साहस के ज़रिए, आपने हमेशा सबसे कमज़ोर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के हितों की वकालत की है. ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ्य, खुशी, शक्ति और देश की सेवा में लंबी उम्र प्रदान करे.
Heartfelt birthday greetings to the Leader of the Opposition, Shri @RahulGandhi .
A tireless champion for the youth, women, and underprivileged, Rahul ji has become a powerful voice for the unheard across India. His unwavering commitment to protecting constitutional values,… pic.twitter.com/dYomdLbWJa
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 19, 2026
अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई
राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए अथक संघर्ष करने वाले राहुल जी पूरे देश में उन लोगों की सशक्त आवाज बन गए हैं, जिनकी बात पहले सुनी नहीं जाती थी. संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक सिद्धांतों की रक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता लाखों लोगों को प्रेरित करती रहती है. मैं आपके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और देश की सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए निरंतर शक्ति की कामना करता हूं.
खबर अपडेट की जा रही है.
लेखक के बारे में
प्रभांशु रंजन
चीफ सब एडिटर
और पढ़ें





