
इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की जोड़ी इन दिनों फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म के जरिए दोनों की जोड़ी को पहली बार पर्दे पर देखा गया और इसमें उनकी केमिस्ट्री को भी पसंद किया जा रहा है लेकिन ये ‘रामायण’ की तबाही के बीच बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है लेकिन इसके बावजूद भी इसने ओपनिंग वीकेंड में पोस्ट कोविड इमरान हाशमी के करियर का रिकॉर्ड बना दिया है.
दरअसल, इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ को इस फ्राइडे रिलीज किया गया और इसकी शुरुआत काफी धीमी रही. लेकिन शनिवार को उछाल आई और अब रविवार यानी की तीसरे दिन के कलेक्शन के बाद ये कोविड के बाद इमरान के करियर की दूसरी बिगेस्ट ओपनिंग वीकेंड फिल्म बन गई है. चलिए बताते हैं इसके पहले ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन के बारे में.
‘गनमास्टर जी9’ का डे-3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘गनमास्टर जी9’ की बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शुरुआत भले ही फीकी और सिंगल डिजिट में रही थी लेकिन ये पोस्ट कोविड इमरान हाशमी की दूसरी बिगेस्ट ओपनर फिल्म साबित हुई थी. इसी के बाद अब इसने ओपनिंग वीकेंड पर भी रिकॉर्ड बना दिया है.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 3.65 करोड़ का बिजनेस किया था.
– जबकि फिल्म ने दूसरे दिन 19.2% की बंपर छलांग मारी और 4.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया.
– फिल्म ने रविवार यानी कि तीसरे दिन 8.30 बजे तक 4.02 करोड़ का कारोबार किया.
– इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 12.02 करोड़ हो गया.
‘गनमास्टर जी9’ बनी इमरान हाशमी की दूसरी हाईएस्ट ओपनिंग वीकेंड (पोस्ट कोविड)
इसी के साथ ही इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ ने ओपनिंग वीकेंड में इमरान हाशमी के लिए बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. ये पोस्ट कोविड उनकी दूसरी हाईएस्ट ओपनिंग वीकेंड फिल्म बन गई है. जबकि नंबर 1 पर इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन 2’ है. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, देखिए पोस्ट कोविड इमरान हाशमी की हाईएस्ट ओपनिंग वीकेंड फिल्में और उनकी कमाई…
1. आवारापन 2- 81.50 करोड़
2. गनमास्टर जी9- 12.02 करोड़ (8.30 बजे तक)
3. मुंबई सागा- 8.74 करोड़
4. सेल्फी- 10.30 करोड़
5. हक- 8.95 करोड़
6. ग्राउंड जीरो- 5 करोड़
7. चेहरे- 1.70 करोड़
इमरान हाशमी की ऑल टाइम हाईएस्ट ओपनिंग वीकेंड ग्रॉसर
1. आवारापन 2- 81.89 करोड़
2. बादशाहो- 43.30 करोड़
3. राज 3- 36.02 करोड़
4. द डर्टी पिक्चर- 32.70 करोड़
5. जन्नत 2- 24.03 करोड़
6. मर्डर 2- 22.35 करोड़
7. घनचक्कर- 22.30 करोड़
8. वन्स अपोन अ टाइम इन मुंबई- 22.01 करोड़
9. अजहर- 20.8 करोड़
10. राज रीबूट- 18.09 करोड़
(नोट- इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बॉलीवुड हंगामा से लिए गए हैं.)

