खबर

JNU, दिल्ली यूनिवर्सिटी और IIT Delhi का जलवा, दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी की QS रैंकिंग में भारत के 52 संस्थान | JNU DU and IIT Delhi tops in QS World University Ranking 2027 higher education


JNU, दिल्ली यूनिवर्सिटी और IIT Delhi का जलवा, दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी की QS रैंकिंग में भारत के 52 संस्थान

QS वर्ल्ड रैंकिंग 2027 में भारत की 52 यूनिवर्सिटीज शामिल.

दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में IIT दिल्ली, JNU और दिल्ली विश्वविद्यालय का जलवा देखने को मिला है. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 ने अपनी नई रैंकिंग जारी की है. इसमें भारत की यूनिवर्सिटीज में IIT दिल्ली टॉप पर बना हुआ है. IIT दिल्ली ने देश की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली यूनिवर्सिटी के तौर पर अपनी जगह बरकरार रखी है. ग्लोबल लेवल पर यह 118वें नंबर पर है. आईआईटी दिल्ली को मिली रैंकिंग इस प्रतिष्ठित ग्लोबल इंडेक्स में किसी भारतीय इंस्टीट्यूट द्वारा हासिल की गई अब तक की सबसे अच्छी रैंकिंग के बराबर है.  

QS क्वाक्वेरेली साइमंड्स ने गुरुवार को ताजा रैंकिंग जारी की. इसमें भारत की 52 यूनिवर्सिटीज को जगह दी गई है. जिसके बाद भारत दुनिया का पांचवां सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व वाला हायर एजुकेशन सिस्टम बन गया है. साल 2017 के बाद से भारत का प्रतिनिधित्व 271 प्रतिशत बढ़ा है. वहीं इंस्टीट्यूटस की संख्या 14 से बढ़कर 52 हो गई है.

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में भारत को हायर एजुकेशन के क्षेत्र को बड़ी बढ़त हासिल हुई है. देश की रैंकिंग में शामिल आधी से ज्यादा यूनिवर्सिटीज ने अपनी ग्लोबल रैंकिंग में सुधार किया है. इस रैंकिंग में भारत के 52  संस्थानों को जगह मिली है. बता दें कि रैंकिंग में IIT दिल्ली पिछले साल 123वें नंबर पर था. लेकिन इस साल उसने 118वीं रैंक हासिल की है, जो बड़ी उपलब्धि है. वह इस ताजा रैंकिंग में सबसे ऊंची रैंक वाला इंडियन इंस्टीट्यूट बन गया है. 

IIT दिल्ली का जलवा इसलिए माना जा रहा है क्यों कि उसको जो रैंकिंग मिली है वह QS रैंकिंग के इतिहास में किसी भारतीय संस्थान को मिली अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग के बराबर है. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में दिल्ली के दूसरे  बड़े संस्थानों के लिए भी खुशखबरी है. दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU), JNU,  जामिया मिलिया ने भी अपना दबदबा बनाए रखा है. DU ने पिछले साल की 328वीं रैंक से ऊपर उठकर 322वीं रैंक हासिल की है.  
वहीं जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है. वह पिछले साल 558वें नंबर पर थी लेकिन अब सुधार करते हुए ग्लोबल लेवल पर 555वें नंबर पर पहुंच गई है. JNU को QS वर्ल्ड रैंकिंग में भारतीय संस्थानों में 15वीं रेंकिंग मिली है. 
 

लेखक के बारे में

img

श्वेता गुप्ता

चीफ़ सब-एडिटर

उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर कासगंज से निकलकर जयपुर की एमिटी यूनिवर्सिटी से पत्रिकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया. पिछले 12 सालों से बतौर पत्रकार काम कर…
और पढ़ें




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button