खबर

काला चना डोसा कैसे बनाएं? जानिए मिनटों में प्रोटीन से भरपूर क्रिस्पी डोसा बनाने का आसान तरीका | kala chana dosa recipe | kala chana dosa kaise banaen


काला चना डोसा कैसे बनाएं? जानिए मिनटों में प्रोटीन से भरपूर क्रिस्पी डोसा बनाने का आसान तरीका

काला चना डोसा की रेसिपी

NDTV

सुबह की भागदौड़ में जब वही रोज वाला पोहा, उपमा या चावल उड़द का डोसा सामने आ जाए, तो कई बार खाने का मन ही नहीं करता. आप चाहें, तो नाश्ते में काले चने का कुरकुरा डोसा ट्राई कर सकते हैं. आम डोसे के तुलना में ये प्रोटीन से भरपूर होता है, पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और इसे बनाने के लिए बैटर को घंटों खमीर उठाने की झंझट भी नहीं पालनी पड़ती. चलिए बिना देरी किए जानते हैं, इसे कैसे बनाएं?

सामग्री:

डोसे के लिए:

  • आधा कप काला चना
  • आधा कप सूजी
  • एक चौथाई कप दही
  • 1 इंच अदरक के 3 पतले टुकड़े
  • 2 हरी मिर्च
  • 6 से 7 लहसुन की कलियां
  • 1 छोटी चम्मच जीरा
  • 1 मुट्ठी ताजा हरा धनिया
  • 1 डंडी करी पत्ता
  • नमक (स्वादानुसार)
  • लगभग 1 कप पानी
  • सेंकने के लिए तेल

दही चटनी के लिए:

  • 1 कप गाढ़ा दही
  • 1 छोटा खीरा
  • 5 लहसुन की कलियां
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 छोटी चम्मच जीरा
  • 1 मुट्ठी पुदीने के पत्ते
  • 1 मुट्ठी हरा धनिया
  • 1 चुटकी हल्दी
  • नमक (स्वादानुसार)
  • 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल

बनाने का तरीका:

  1. भीगे हुए काले चनों का पानी छानकर अलग कर दें.
  2. मिक्सी के जार में चने, सूजी, दही, अदरक, हरी मिर्च, लहसुन, जीरा, नमक, हरा धनिया, करी पत्ता और थोड़ा पानी डालते हुए बारीक पीस लें.
  3. घोल ऐसा होना चाहिए जो न तो बहुत गाढ़ा हो और न ही पानी जैसा पतला.
  4. पीसने के बाद इसे ढककर कम से कम 20 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी फूल जाए.
  5. गैस पर तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाकर चिकना कर लें.
  6. बीचोंबीच एक कलछी घोल डालें और गोलाई में पतला फैलाते जाएं.
  7. किनारों पर थोड़ा तेल टपकाएं और मध्यम आंच पर पकने दें.
  8. जब ऊपरी सतह सूखने लगे और निचला हिस्सा सुनहरा व कुरकुरा दिखने लगे, तो इसे पलटने की जरूरत नहीं है.
  9. सीधे मोड़कर प्लेट में निकाल लें, इसी तरह बाकी घोल से भी डोसे बना लें.
  10. सबसे पहले लहसुन, हरी मिर्च, जीरा और नमक को मिक्सी या सिलबट्टे पर पीस लें.
  11. फिर इसमें पुदीना, हरा धनिया और एक चुटकी हल्दी डालकर एक बार और पीस लें.
  12. एक कटोरे में गाढ़ा दही फेंटें, उसमें यह हरा मसाला मिलाएं और कद्दूकस किया हुआ खीरा डाल दें. चाहें तो ऊपर से सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह चला लें, गरमागरम डोसे के साथ यह चटनी तुरंत परोसें.

इसे भी पढ़ें: बचे हुए चावल से बिरयानी कैसे बनाएं? बचे चावल से झटपट बिरयानी बनाने का आसान तरीका




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button