खबर

जब इस हीरोइन के लिए 562 गर्लफ्रेंड्स छोड़ने को तैयार थे यो यो हनी सिंह, फिर उसी एक्ट्रेस से मिला था करारा जवाब | when yo yo honey singh claimed he would leave 562 girlfriends for this bollywood actress



रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह अपने गानों के साथ-साथ बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. उनका एक पुराना बयान इन दिनों फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. करीब 13 साल पहले दिए गए इस बयान में उन्होंने अपनी 562 गर्लफ्रेंड होने की बात कही थी. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उन्हें अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मिल जाएं तो वह एक दिन में अपनी सभी गर्लफ्रेंड को छोड़ सकते हैं. हनी सिंह की यह बात उस समय काफी सुर्खियों में रही थी. हालांकि, चित्रांगदा को रैपर की यह टिप्पणी बिल्कुल पसंद नहीं आई थी. उन्होंने इस पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी.

हनी सिंह ने चित्रांगदा सिंह के लिए क्या कहा था?

यह पूरा मामला साल 2013 के आसपास का है. एक अखबार को दिए इंटरव्यू में हनी सिंह से उनकी पसंद को लेकर सवाल किया गया था. इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी 562 गर्लफ्रेंड हैं, लेकिन चित्रांगदा सिंह के लिए वह एक दिन में सभी को छोड़ सकते हैं. उन्होंने अभिनेत्री की खूबसूरती की तारीफ करते हुए उन्हें धरती की नहीं, बल्कि ‘पैंडोरा’ की बताया था. यानी उनके मुताबिक चित्रांगदा इतनी खूबसूरत हैं कि किसी दूसरी दुनिया की लगती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, हनी सिंह ने अपने रैप की कुछ पंक्तियां भी अभिनेत्री को समर्पित की थीं. उनका यह बयान सामने आने के बाद मनोरंजन जगत में खूब चर्चा हुई.

चित्रांगदा ने दिया था करारा जवाब

हनी सिंह की इस टिप्पणी पर चित्रांगदा सिंह से एक मीडिया कार्यक्रम में सवाल किया गया था. अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि इतनी अजीब बात को तारीफ कहा जा सकता है. उन्होंने बताया था कि इंटरव्यू पढ़कर वह हैरान रह गई थीं. उन्हें यह टिप्पणी न तो सामान्य लगी और न ही तारीफ जैसी.

बाद में हनी सिंह ने भी इस मामले पर सफाई दी थी. उनका कहना था कि इंटरव्यू में उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि उनकी टिप्पणी को इस तरह दिखाया गया, जैसे वह चित्रांगदा से शादी करना चाहते हों. रैपर ने अपनी तारीफ को ‘एकेडमिक’ बताते हुए कहा था कि वह अभिनेत्री की खूबसूरती को किसी कॉफी टेबल बुक में छपी तस्वीर की तरह देखते हैं.

आर्मी परिवार से आती हैं चित्रांगदा सिंह

चित्रांगदा सिंह का जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ था. आर्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री ने दिल्ली में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की. साल 2005 में सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद वह ‘ये साली जिंदगी’, ‘देसी बॉयज’ और ‘इनकार’ जैसी फिल्मों में नजर आईं.

ये भी पढ़ें: दिलजीत के शो पर मंडराया खतरा, बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले बम धमाके की धमकी, ईमेल में लिखा ‘खालिस्तान जिंदाबाद’

साल 2018 में उन्होंने फिल्म ‘सूरमा’ के जरिए बतौर निर्माता भी काम किया. वहीं, 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ में वह अभिषेक बच्चन के साथ नजर आई थीं. अब चित्रांगदा सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में हैं. अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह वॉर ड्रामा साल 2020 की गलवान घाटी की लड़ाई से प्रेरित है.
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button