खबर

बच्चे के लिए डायपर इस्तेमाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, पीडियाट्रिशियन ने बताया बढ़ सकता है रैशेज और इंफेक्शन का खतरा | 5 diaper mistakes that can cause rashes and infections in babies



Baby Diaper Tips: छोटे बच्चों की देखभाल में डायपर माता-पिता की सबसे बड़ी मदद बन चुका है. ये बच्चे को लंबे समय तक सूखा और आरामदायक रखने में मदद करता है. लेकिन डायपर का गलत इस्तेमाल बच्चे की नाजुक त्वचा के लिए परेशानी का कारण बन सकता है. कई बार कुछ छोटी-छोटी गलतियां डायपर रैशेज, रेडनेस, खुजली और यहां तक कि इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ा देती हैं. ऐसे में बच्चे के लिए डायपर का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पैरेंट्स बच्चे को डायपर पहनाते समय किन गलतियों से बचना चाहिए. इसकी जानकारी पीडियाट्रिशियन डॉक्टर अनुराधा एचएस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर कर दी है.

1. गलत साइज का डायपर चुनना

डॉक्टर बताती हैं कि बच्चे के लिए सही साइज का डायपर चुनना बेहद जरूरी है. अगर डायपर बहुत टाइट है तो त्वचा पर घर्षण बढ़ सकता है, जिससे रेडनेस और जलन होने लगती है. वहीं, बहुत ढीला डायपर लीकेज की समस्या पैदा कर सकता है. इसलिए हमेशा बच्चे के वजन और उम्र के अनुसार सही फिटिंग वाला डायपर चुनें.

2. लंबे समय तक डायपर न बदलना

डायपर को ज्यादा देर तक पहनाए रखना रैशेज की सबसे बड़ी वजहों में से एक है. पेशाब और मल के लंबे समय तक संपर्क में रहने से त्वचा नम बनी रहती है, जिससे जलन और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में बच्चे का डायपर समय-समय पर बदलें और मल त्याग केे तुरंत बाद नया डायपर पहनाएंं.

3. डायपर एरिया की सही तरीके से सफाई न करना

पीडियाट्रिशियन के अनुसार हर बार डायपर बदलते समय बच्चे की त्वचा को अच्छी तरह साफ करना जरूरी है. गुनगुने पानी या बेबी वाइप्स की मदद से डायपर एरिया को साफ करें और नया डायपर पहनाने से पहले त्वचा को पूरी तरह सूखने दें. नम त्वचा पर डायपर पहनाने से रैशेज होने का खतरा बढ़ जाता है.

4. बच्चे को डायपर-फ्री समय न देना

बच्चे की त्वचा को समय-समय पर खुली हवा मिलना भी जरूरी है. ऐसे में कुछ समय के लिए बच्चे को बिना डायपर के रखने से त्वचा हवा के संपर्क में आती है और नमी कम होती है. 

5. शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना

अगर बच्चे की त्वचा पर लाल चकत्ते, लगातार रैशेज, जलन या त्वचा छिलने जैसे लक्षण दिखाई दें तो उन्हें नजरअंदाज न करें. समय रहते देखभाल न करने पर समस्या गंभीर हो सकती है और इंफेक्शन का रूप भी ले सकती है.

यह भी पढ़ें: नहाने से पहले या बाद में, बच्चे की मालिश कब करनी चाहिए? Parenting Expert से जान लें

यह भी पढ़ें: बच्चे की हाइट बढ़ाने के लिए घर पर बना लें ये पाउडर, Parenting Expert ने बताया कैसे फायदा देता है






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button