

हरियाणवी गानों की शान सपना चौधरी इन दिनों अपने तलाक को लेकर चर्चा में हैं क्योंकि वह पति वीर साहू के साथ अपनी 6 साल की शादी खत्म करने के लिए कोर्ट में अर्जी दे चुकी हैं. हालांकि उनके गाने इन चर्चाओं पर भी भारी हैं. हाल ही में यूट्यूब पर उनके एक दो साल पुराने हरियाणवी गीत की चर्चा हो रही है, जिसका कनेक्शन हरियाणा के लोकगीत से है कि बहू पीहर(मायके) से सास के लिए चुनरी लेकर आई है. हम बात कर रहे हैं सासु बोली बहुअड़ तै तू के ल्याई सै पीहर तै लोकगीत की, जिसे नए वर्जन में दो साल पहले सपना चौधरी ने पेश किया था.
सपना चौधरी का हरियाणवी गाना
दरअसल, दो साल पहले यानी 2024 में सपना चौधरी का गाना ऐसी ल्याई चुंदड़ी रिलीज हुआ था, जिसे सपना चौधरी पर फिल्माया गया था. जबकि सिंगर रुचिका जांगीड़ थीं. वहीं लिरिक्स राकेश मजारिया ने लिखे थे, जो इस प्रकार थे…
मेरी सासू बोली आज मेरे ते के लाई से पीहर से
मैने सारी खोल बतायो क्या लाई हूं पीहर से
मैं ऐसे ल्याई चूंदड़ी…
मैं ऐसे ल्याई चूंदड़ी…
इस गाने का मतलब है कि मेरी सास ने मुझसे पूछा कि मायके से क्या लाई है, जिस पर सपना कहती हैं मैं ऐसी चुनरी लेकर आई हूं. वहीं वह अपनी चुनरी दिखाती नजर आती हैं. गाने में सास बहू की नोकझोंक से लेकर प्यार दिखाया गया है.
ये भी पढे़ं- निरहुआ की 18 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म, रिक्शेवाले को अमीर लड़की से प्यार, जमकर बरसे नोट, 10 के दस गाने सुपरहिट
हरियाणवी गाने का लोक गीत कनेक्शन
यह गाना इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि ‘तू के ल्याई सै पीहर तै’ एक हरियाणवी लोक संस्कृति का एक बेहद लोकप्रिय गीत है. मूल रूप से यह कोई गाना नहीं बल्कि हरियाणा के पारंपरिक लोकगीतों में आने वाला गीत है, जिसे वर्षों से शादी-ब्याह, तीज-त्योहार और पारिवारिक आयोजनों में गाया जाता रहा है. लेकिन सपना चौधरी ने इस गाने को नए अंदाज में पेश किया था, जो लोगों को काफी पसंद आया था. गीत में पति, सास या परिवार के अन्य सदस्य नई बहू से मजाकिया अंदाज में पूछते हैं कि वह अपने पीहर से क्या-क्या सामान लेकर आई है.
ये भी पढे़ं- आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म रोजा का नया गाना रिलीज, बिस्मिल्लाह में बनीं मुस्लिम दुल्हन, फैंस बोले- माशाअल्लाह





