

समृ्द्धि एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से हादसा.
Representational Image/File
छत्रपति संभाजीनगर:
महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है. नागपुर से मुंबई जा रही प्राइवेट बस पैरापेट दीवार से टकराकर पलट गई. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 27 यात्री घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
क्या है पूरा मामला?
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि सोमवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर मुंबई जा रही एक प्राइवेट बस पैरापेट दीवार से टकराकर पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए.
अधिकारी ने बताया कि इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 27 यात्री घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल लोगों को छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ितों की पहचान की पुष्टि की जा रही है.
यह भी पढ़ें | हिसार में सैन्य अभ्यास के दौरान दुखद हादसा, टैंक की चपेट में आने से दो जवानों की मौत
यह भी पढ़ें | कटिहार में पप्पू यादव का काफिला हादसे का शिकार, 5 लोग घायल, सांसद सुरक्षित
पूरी स्टोरी पढ़ें





