

नई दिल्ली:
Ravi Kishan Bhojpuri Song: रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के जाने माने एक्टर हैं, जो इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों के लिए चर्चा में हैं. लेकिन आज हम आपको उनके उस गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर श्रेया घोषाल और उदित नारायण ने आवाज दी. उनके इस रोमांटिक भोजपुरी गाने को भोजपुरी और बॉलीवुड के जाने माने स्टार रवि किशन और 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस नगमा पर फिल्माया गया था. इस 20 साल पुराने गाने को फैंस ने काफी पसंद किया था, जिसमें माथे की बिंदिया की तारीफ की गई थी. आइए आपको बताते हैं रवि किशन, नगमा, श्रेया घोषाल और उदित नारायण के भोजपुरी गाने के बारे में…
रवि किशन का भोजपुरी गाना
हम 20 साल पुराने जिस भोजपुरी गाने के बारे में बात कर रहे हैं वह 2006 में आई फिल्म तू हमार हउ गाने का तोहरा माथे की बिंदिया गाना है, जिसे श्रेया घोषाल और उदित नारायण ने गाया था. इस गाने को रवि किशन और एक्ट्रेस नगमा पर फिल्माया गया था. गाने के लिरिक्स इस प्रकार थे….
हो तोर माथे की बिंदिया
मोरे निंदिया चुरा के ले गयो
रात रात भर जागे के
कौन रोग दे गईल
तोरे मीठी मीठ बतिया
दिल की करार ले गईल
हाय हाय रे हाय हाय रे
तोहर ऐसे मुस्काइन मोरे जान ले गई.
भोजपुरी गाने का मतलब
यह गाना एक ड्रीम सीक्वेंस है, जिसमें रवि किशन कहते हैं, तेरे माथे की बिंदिया मेरी नींद चुरा के ले गई. रात राथ भर जाक के कौनसा ये रोग दे गई. इसके जवाब में नगमा कहती हैं, तेरी मीठी मीठी बातें, दिल का करार ले गई. तेरी मुस्कान मेरी जान ले गई.
उदित नारायण के पॉपुलर गाने
बिहार और नेपाल से जुड़ाव रखने वाले उदित नारायण हिंदी और भोजपुरी दोनों इंडस्ट्री के बड़े गायक हैं, जिन्हें कई फिल्मफेयर अवॉर्ड और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं. वहीं उनके गाने 90 से लेकर अब तक छाए रहते हैं. इनें आशिकी फिल्म के गानों से लेकर पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा गाना शामिल है. इन्हें फैंस का खूब प्यार मिला.
श्रेया घोषाल के बारे में
लता मंगेशकर, आशा भोसले और अलका याग्निक के बाद श्रेया घोषाल भारत की जानी मानी फीमेल सिंगर्स की लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने हिंदी, भोजपुरी, बंगाली, तमिल, तेलुगु समेत कई भाषाओं में हजारों गाने गाए हैं. इसमें समझांवां, तेरे लिए, तुम क्या मिले, मनवा लागे से लेकर थोड़ी देर और ठहर जा गाने शामिल हैं.





