खबर

कब्ज, यूरिन इंफेक्शन और पेट की समस्याओं के पीछे हो सकती है बाथरूम की छोटी-छोटी गलतियां, डॉक्टर से जानें सही हैबिट्स | bathroom habits mistakes causing constipation uti and digestive problems



Healthy Bathroom Habits: हम रोजाना कई ऐसी बाथरूम हैबिट्स अपनाते हैं, जिन पर शायद ही कभी ध्यान देते हों. लेकिन यही छोटी-छोटी गलतियां कब्ज, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI), पेट से जुड़ी समस्याओं और बाकी स्वास्थ्य परेशानियों की वजह बन सकती हैं. समय पर टॉयलेट न जाना, पर्याप्त पानी न पीना, पर्सनल हाइजीन की अनदेखी करना और शरीर के नेचुरल साइन्स को नजरअंदाज करना धीरे-धीरे डाइजेस्टिव और यूरिनरी हेल्थ पर असर डाल सकता है. यही कारण है कि हेल्दी बाथरूम हैबिट्स सिर्फ साफ-सफाई तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए भी बेहद जरूरी हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको सही बाथरूम हैबिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी पाचन और यूरिनरी सिस्टम को बेहतर बना सकते हैं. इसकी जानकारी डॉक्टर रणजीत सिंह, हेड ऑफ डिपार्टमेंट, जनरल मेडिसिन, नोएडा इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, कॉलेज एंड हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा ने दी है.

बॉडी के नेचुरल सिग्नल्स को इग्नोर न करें

डॉक्टर ने बताया कि जब भी स्टूल या यूरिन पास करने की इच्छा हो, उसे ज्यादा देर तक रोकना नहीं चाहिए. बार-बार स्टूल रोकने से कब्जी की प्रॉब्लम हो सकती है. वहीं, यूरिन को लंबे समय तक रोकने से ब्लैडर पर प्रेशर बढ़ सकता है और कुछ लोगों में यूरिनरी प्रॉब्लम्स का रिस्क बढ़ सकता है. ऐसे में बॉडी के नेचुरल सिग्नल्स को समझना जरूरी है.

हेल्दी बाउल मूवमेंट के लिए डाइट पर ध्यान दें

डॉक्टर के अनुसार अपनी डेली डाइट में फाइबर-रिच फूड्स जैसे फ्रूट्स, हरी सब्जियां, होल ग्रेन्स, ओट्स और दालों को शामिल करें. फाइबर डाइजेशन को बेहतर करता है और कॉन्स्टिपेशन से बचने में मदद करता है. इसके साथ दिनभर पानी पीना भी जरूरी है. अपनी बॉडी की जरूरत के हिसाब सेे पानी पिएं.

यह भी पढ़ें: पैंक्रियाटिक कैंसर पर वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी, नई दवा ने जगाई उम्मीद

बाथरूम हाइजीन मेंटेन करें

टॉयलेट यूज करने के बाद हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए. साथ ही प्राइवेट पार्ट्स की सफाई का ध्याान रखें और हार्श केमिकल-बेस्ड प्रोडक्ट्स का यूज न करें. 

यूरिनेशन और बाउल मूवमेंट्स के पैटर्न को समझें

सबका बॉवेल मूवमेंट पैटर्न अलग होता है. कुछ लोग दिन में एक सेे ज्यादा बार स्टूल पास करते हैं, जबकि कुछ लोगों के लिए दिन मेंं एक बार नॉर्मल होता है. डॉक्टर रणजीत के अनुसार अगर स्टूल की फ्रीक्वेंसी में अचानक बदलाव, लगातार कब्ज, डायरिया या यूरिनेशन में दिक्कत हो, तो इसे नॉर्मल समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी जीत, भारत में 1 करोड़ से ज्यादा HPV वैक्सीन की लगी डोज

यह भी पढ़ें: ठंड में हड्डियां हो रही हैं दर्द, ये 2 घरेलू नुस्खे दिला सकते हैं राहत





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button