
उत्तर प्रदेश के चर्चित आईपीएस अधिकारी जसवीर सिंह का सस्पेंशन आखिरकार खत्म हो गया. पिछले करीब 8 साल से वो सस्पेंड चल रहे थे और उनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी. अपने एक इंटरव्यू के चलते उनके खिलाफ ये कार्रवाई हुई थी, जिसमें उन्होंने पुलिस के काम करने की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे. इस इंटरव्यू में सीनियर आईपीएस ने एनकाउंटर कल्चर पर भी सवाल उठाए. ये वही आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्होंने यूपी के बाहुबली नेता राजा भैया पर लगे खाद्यान्न घोटाले के आरोपों की जांच की थी और उन्हें गिरफ्तार किया था.
कौन हैं IPS जसवीर सिंह?
IPS जसवीर सिंह मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर से आते हैं. यहां उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और 1992 में यूपीएससी पास कर आईपीएस बन गए. वो 1992 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी हैं. पुलिस सेवा में आने के बाद उनकी तैनाती यूपी के तमाम बड़े शहरों में हुई और उनके काम करने के अंदाज से वो अक्सर चर्चा में रहे. सबसे ज्यादा चर्चा तब हुई, जब उन्होंने 2003 में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ एक्शन लेना शुरू किया. इस मामले में जसवीर सिंह ने राजा भैया को अरेस्ट भी किया था. तब वो फूड सेल में एसपी के पद पर तैनात थे.
सस्पेंड होने के पीछे की वजह
आईपीएस जसवीर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान कई ऐसी बातें कहीं, जो सरकार और पुलिस सेवा के खिलाफ थीं. ऐसे में उन्हें इसे लेकर नोटिस दिया गया और जवाब मांगा गया. हालांकि उन्होंने जवाब नहीं दिया और लंबी छुट्टी पर चले गए. इसके बाद फरवरी 2019 में उन्हें सस्पेंड कर दिया गया.

लंबी जांच के बाद बहाली
पिछले करीब 8 सालों में आईपीएस अधिकारी जसवीर सिंह के खिलाफ जांच चलती रही, इस दौरान यूपीएससी से लेकर विभाग ने तमाम तरह की रिपोर्ट्स सौंपी. राज्य से भी रिपोर्ट मांगी गई. आखिरकार इतने लंबे वक्त तक सस्पेंड रहने के बाद उन्हें बहाल कर दिया गया है. फिलहाल उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है और वेटिंग में रखा गया है.
यह भी पढ़ें | राजधानी दिल्ली में फर्जी यूनिवर्सिटीज की भरमार, UGC ने जारी की पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें | LIC एजेंट की बेटी रेखा सियाक बनीं IAS, अब योगी सरकार ने बांदा में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी





