खबर

कर्नाटक में मेडिकल की छात्रा को कॉलेज कैंपस से किया किडनैप, इंटरफेथ लव स्टोरी से जुड़ा है मामला | Mangaluru Medical College Student Abduction Case Sparks Investigation Over Interfaith Relationship



कर्नाटक के मंगलुरु में एक मेडिकल कॉलेज के परिसर से दिनदहाड़े एक छात्रा को कथित तौर पर जबरन उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया है. आरोप है कि छात्रा को कुछ लोग कॉलेज कैंपस से घसीटते हुए एक थार एसयूवी में बिठाकर ले गए.

बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलुरु के कनाचुर मेडिकल कॉलेज की है. वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवती को जबरदस्ती पकड़कर ले जाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में यह भी दिखता है कि छात्रा खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसे धक्का देकर कार में बैठा दिया जाता है और गाड़ी वहां से निकल जाती है.

अंतरधार्मिक प्रेम संबंध का मामला

आरोप लगाया गया कि छात्रा मुस्लिम समुदाय से है और वह एक हिंदू युवक के साथ रिश्ते में थी. इसी रिश्ते का विरोध करने के कारण उसके परिजनों या उनके करीबी लोगों ने कथित तौर पर उसका अपहरण कराया. हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पुलिस का कहना है कि युवती बालिग है और उसे अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले लेने का कानूनी अधिकार है. वह कहां रहना चाहती है और किसके साथ रहना चाहती है, इसका फैसला वह खुद कर सकती है. ऐसे में उसे उसकी इच्छा के खिलाफ जबरन ले जाना गंभीर मामला है.

पुलिस जांच में जुटी है, अब तक क्या पता है?

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्रा को ले जाने वाले लोग कौन थे, उनकी भूमिका क्या थी और पूरा घटनाक्रम किन परिस्थितियों में हुआ.

इस बीच वायरल वीडियो ने इलाके में बहस छेड़ दी है. कई लोग इसे एक बालिग महिला की आजादी और उसकी पसंद में दखल का मामला बता रहे हैं, जबकि पुलिस का जोर फिलहाल तथ्यों को खंगालने और कानूनी पहलुओं की जांच पर है. मामले की तफ्तीश जारी है और आगे की जांच के बाद तस्वीर और साफ हो सकती है.

यह भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मांगे 60 लाख, 10 के नोट के टुकड़े से डराया, ड्राइवर का बेटा ही निकला मास्टरमाइंड





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button