खबर

हमने कॉर्पोरेट टैक्‍स घटाया, इनकम टैक्‍स घटाया, आपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई क्‍या? बिजनेस घरानों से PM मोदी का तीखा सवाल  | Tax cuts given, but where are the jobs and salary hikes, PM Modi questions corporate India



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में बिजनेस घरानों से बड़ा सवाल किया. FICCI के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्‍होंने बिजनेस लीडर्स को याद दिलाया कि किस तरह सरकार ने का कॉर्पोरेट टैक्स को 30% से घटाकर 22% कर दिया गया. वहीं न्‍यू टैक्‍स रिजीम में 12 लाख रुपये तक की कमाई, टैक्‍स फ्री कर दी. उन्‍होंने सवाल किया कि टैक्‍स में तो हमने कटौती कर दी, आपने क्‍या किया? आपने कर्मचारियों की संख्‍या बढ़ाई क्‍या, आपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई क्‍या. 

प्रधानमंत्री जब टैक्‍स घटाए जाने की बात बता रहे थे, हॉल में तालियां नहीं के बराबर बज रही थी. इस पर उन्‍होंने कहा, ‘मुझे मालूम है, इस बात पर तालियां नहीं बजेंगी. अच्‍छी तरह जानता हूं. क्‍योंकि आपकी भूख इतनी है, कितना भी खिलाओ, पेट भरता नहीं है.’ 

PM मोदी ने कहा,

‘आप हमेशा और ज्यादा की मांग करते हैं. लेकिन क्या आपने और कर्मचारियों को काम पर रखा? क्या आपने उनकी सैलरी बढ़ाई?’ नहीं… मोदी जी, आप करो, हम देख लेंगे. क्‍या ऐसे ही चलेगा?’ 

प्रधानमंत्री FICCI की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्‍मेलन को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्‍होंने अपने संबोधन में भारतीय कंपनियों से कर्मचारियों के कल्‍याण पर फोकस करने को कहा. उन्‍होंने कर्मचारियों की संख्‍या और उनका वेतन बढ़ाने की अपील की. 

FICCI के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का पूरा फोकस व्यापार में आसानी पर रहा है. 2014 में कॉरपोरेट टैक्स 30 प्रतिशत होता था, हमने इसे कम करके 22 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है. आज भारत में 12 लाख रुपए तक की कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं है. उन्होंने आगे कंपनियों से कर्मचारियों के कल्याण पर फोकस करते हुए वेतन और संख्या बढ़ाने अपील की.

‘आपका अनुभव इतना खट्टा है, खामियाजा मुझे भुगतना पड़ रहा’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज जब देश “रिफॉर्म एक्सप्रेस” पर आगे बढ़ रहा है, तो सरकार भी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है. उन्होंने इंडस्ट्री से कहा कि आपका पुरानी सरकारों का अनुभव इतना खट्टा है कि उसका खामियाजा मुझे भुगतना पड़ रहा है. यह पुरानी सरकार नहीं है, यह दोस्त सरकार है. यह दोस्ती निभाना जानती है और आप मेरे सच्चे दोस्त हैं. इसलिए बिना संकोच, बिना झिझक, मुझे खुलकर लिखकर भेजिए कि अभी भी क्या सुधार जरूरी है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आगे बढ़ने से जरूरी है कि हम समय-समय आत्मचिंतन करें. यह बात केवल एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री और देश पर भी लागू होती है. इंडस्ट्री के लिए भी जरूरी है कि वो आत्मचिंतन करें और तय करें अगले 20 वर्षों में क्या हासिल करना है और 2047 विकसित भारत में कैसे योगदान दे सकते हैं.

‘फार्मा की तरह अन्‍य सेक्‍टर्स में भी आगे बढ़ना होगा’ 

उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में जब संसाधनों को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. इंडस्ट्री को ऐसे क्षेत्रों में आगे बढ़ना चाहिए, जिसकी मांग राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो. प्रधानमंत्री ने फार्मा इंडस्ट्री का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत को दुनिया की फार्मेसी कहा जाता है, लेकिन देश आज भी एपीआई और इंटरमीडिएट्स का अरबों डॉलर का आयात करता है. ऐसे में इ़ंडस्ट्री को सोचना होगा कि कौन-सी चीजों को भारत में विकसित किया जा सकता है. ऐसी ही स्थिति कई और क्षेत्रों में है. देश को मिनरल में भी विशेषज्ञता हासिल करनी होगी.

यह भी पढ़ें | दुनिया ने भारत की तरक्की का लोहा माना… ‘आर्थिक तबाही’ वाले राहुल के बयान के बाद FICCI इवेंट में बोले PM मोदी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button