खबर

70s का वो हिंदी गाना जिसमें ना कबूतर लाया प्रेम संदेश, ना ईमेल से आया मैसेज, सिर्फ डाकिया लाता था डाक, गुलजार के बोल, किशोर की आवाज में सदाबहार | 70s hindi song daakiya daak laya gulzar lyrics kishore kumar voice rajesh khanna acting make evergreen



नई दिल्ली:

70s का वो दौर, जब डाकिया (पोस्टमैन) सिर्फ चिट्ठियां नहीं, बल्कि किसी के चेहरे पर मुस्कान और कभी आंखों में आंसू लेकर आता था. किसी के घर शादी का निमंत्रण पहुंचता था तो किसी को अपनों के आने की खबर मिलती थी. कहीं प्रेमिका अपने परदेसी साजन के खत का इंतजार करती थी तो कहीं परिवार के लोग दूर बैठे रिश्तेदारों की चिट्ठी पढ़ने के लिए उत्सुक रहते थे. गुलजार ने इसी दुनिया को अपने शब्दों में पिरोया और किशोर कुमार ने अपनी आवाज से इसे अमर बना दिया. फिल्म पलकों की छांव में (1977) का गाना डाकिया डाक लाया आज भी रेडियो या टीवी पर चलते ही अतीत के हसीन पलों में ले जाता है, जहां किसी भी संदेश या अपनों का हाल चाल जानने के लिए डाकिया का इंतजार करना पड़ता था. इस गाने में राजेश खन्ना डाकिये के किरदार में हैं, जबकि हेमा मालिनी भी इसमें नजर आती हैं.

गुलजार के शब्दों में खतों की दुनिया

49 साल पुराने इस गाने की सबसे बड़ी खूबी इसके बोल हैं. गुलजार ने डाकिये के जरिए गांव और कस्बों की जिंदगी को बेहद दिलचस्प अंदाज में पेश किया है. डाकिया जब चिट्ठियों का थैला लेकर आता है तो उसमें किसी के लिए खुशखबरी होती है तो किसी के लिए दुखद संदेश. गाने में शादी के निमंत्रण, परिवार के समाचार, रिश्तेदारों की खबर और दूर बैठे अपनों की याद जैसे कई रंग देखने को मिलते हैं. जरा इसके बोल पर नजर दौड़ाएं जो दिल को छूकर निकल जाते हैं. 

डाकिया डाक लाया डाकिया डाक लाया
देवर के भतीजे की साली की सगाई है
ओ आती पूरनमाशी को क़रार पाई है
मामा आपको लेने आते मगर मजबूरी है
बच्चों समेत आना आप का ज़रूरी है
दादा तो अ रे रे रे
दादा तो गुजर गए दादी बीमार है
नाना का भी तेरहवां आते सोमवार है
छोटों को प्यार देना बड़ों को नमस्कार
देरी मजबूरी समझो कारड को तार
शादी का संदेसा तेरा ए सोमनाथ लाया

किशोर कुमार की आवाज, राजेश खन्ना का अंदाज

‘डाकिया डाक लाया’ को किशोर कुमार ने अपने दिल छू लेने वाले अंदाज में गाया है. गाने में लोकजीवन की मिठास है. इसका म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया है. लेकिन इस में जादू किया गुलजार की लिरिक्स ने. फिल्म में राजेश खन्ना ने रवि राज सिन्हा का किरदार निभाया था, जो डाकिया है. इस गाने और किरदार में राजेश खन्ना ने अपनी एक्टिंग से जान डाल दी थी.  फिल्म का निर्देशन मेराज ने किया था. इसमें हेमा मालिनी, अमजद खान, असरानी, फरीदा जलाल और जीतेंद्र जैसे कलाकार भी नजर आए थे. फिल्म की कहानी और संवाद भी गुलजार ने लिखे थे.

यहां देखें डाकिया डाक लाया सॉन्ग:

आज चिट्ठियों की जगह व्हाट्सऐप, ईमेल और वीडियो कॉल ने ले ली है. अब किसी के संदेश के लिए कई दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ता. बेशक आज डाकिया प्रासंगिक ना रहा हो लेकिन 70s का ये गाना आज भी दिलों के तार को छूकर निकलता है.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button