
दिल्ली समेत देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. आधा नवंबर बीत चुका है, इसके साथ ही धीरे-धीरे ठंड भी बढ़ने लगी है. दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम सिहरन महसूस होने लगी है. बिना गर्म कपड़ों से घर से निकलना मुश्किल होने लगा है. उत्तर प्रदेश और बिहार समेत अन्य राज्यों का हाल भी कुछ ऐसा ही है. सुबह और शाम को घना कोहरा कई जगहों पर देखा जा रहा है. इस बीच चक्रवात अकवान ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. दक्षिण बंगाल की खाड़ी से चक्रवात अकवान 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. 20 नवंबर की दोपहर के आसपास तूफान के आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है. आईएमडी ने 19 नवंबर को देशभर के 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
तूफान अकवान नरसापुर से 440 किमी, कलिंगपट्टनम से 440 किमी, चेन्नई से 580 किमी, गोपालपुर से 530 किमी और पुरी से 590 किमी दूर है. इसके कल दोपहर तक नरसापुर और पुरी के बीच, गोपालपुर के पास तट को पार करने की संभावना है.उत्तरी आंध्र प्रदेश के जिलों में आज और कल मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.उत्तरी आंध्र प्रदेश के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मछुआरों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे समुद्र में न जाएं.
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
- आंध्र प्रदेश
- ओडिशा
- तमिलनाडु
- पुडुचेरी
- केरल
- तेलंगाना
- पश्चिम बंगाल
- झारखंड
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
- असम
- मेघालय
- नागालैंड
- मणिपुर
- मिजोरम और त्रिपुरा

दिल्ली-एनसीआर में ठंड की दस्तक
दिल्ली-एनसीआर का मौसम तेजी से बदल रहा है पहाड़ों पर चल रही ठंडी हवा ने मैदानी इलाकों में भी सर्दी बढ़ा दी है. पिछले कई दिनों से दिल्ली के मौसम में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. आने वाले दिनों में पारा और भी गिरेगा. हालांकि दिल्ली में फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं.मौसम आज भी साफ रहेगा.हालांकि सुबह के समय घना कोहरा और धुंध देखने को मिल सकता है. 20 नवंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा. 21 नवंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में सुबह घना कोहरा देखने को मिल सकता है और ठंड रह सकती है. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.


तबाही मचाने को तैयार चक्रवात अकवान
दिल्ली के लिए राहत की बात यह है कि तेज हवाओं की वजह से प्रदूषण की स्थिति में काफी सुधार देखने को मिला है. एक्यूआई पहले के मुकाबले घट रहा है और यह 300 से नीचे पहुंच गया है. दिल्ली का AQI गुरुवार को सुबह 6 बजे से 282 बना हुआ है. लेकिन चक्रवात अकवान तबाहू मचाने को तैयार है. तूफान अकवान के 20 नवंबर 2026 की दोपहर तक नरसपुर और पुरी के बीच उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार करने की संभावना है. इस दौरान 90-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जो कि 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
The #Severe #Cyclonic Storm “#Akvan” [Pronunciation: Akvan] over westcentral and adjoining central parts of south #Bay of #Bengal moved northwards with the speed of 05 kmph during past 06 hours and lay centered at 2330 hours IST of yesterday, the 18th November, 2026 over westcentral Bay of Bengal, near Latitude 13.9°N and Longitude 85.3°E, about 480 km southeast of Narsapur (#Andhra #Pradesh), 510 km south-southeast of Kalingapatnam (Andhra Pradesh), 560 km east of #Chennai (Tamil Nadu), 600 km south of #Gopalpur (#Odisha) and 660 km south of #Puri (Odisha). It is likely to move north-northwestward and cross North Andhra Pradesh & Yanam and South Odisha coasts between Narsapur and Puri, by noon of 20th November, 2026 with the maximum sustained wind speed of 90-100 kmph gusting to 110 kmph.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 18, 2026
चक्रवात अकवान से बंगाल में हाई अलर्ट
चक्रवात अकवान के विकराल रूप धरने की वजह से मौसम विभाग ने बंगाल के कई जिलों के लिए 19 से 21 नवंबर के बीच बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दरअसल चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ ने अपना रास्ता बदल लिया है. इसके आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकराने की आशंका जताई जा रही है. इसके प्रभाव से बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, झाड़ग्राम और बांकुड़ा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है.

ओडिशा में चक्रवात अकवान का रेड अलर्ट
चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर ओडिशा में रेड अलर्ट जारी है. आईएमडी के मुताबिक, 19 और 20 नवंबर को इसके प्रभाव से ओडिशा के दक्षिणी और उत्तरी क्षेत्रों के साथ ही तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. चक्रवात से निपटने की तैयारी तेजी से चल रही है. 74 रेस्क्यू टीम तैनात की गई हैं. वहीं दो लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है. केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी, गंजाम, गजपति और कंधमाल जिलों में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ें-चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रेलवे ने बदला ट्रेनों का टाइम, लैंडफॉल के दौरान आवाजाही पर रहेगी खास नजर





