खबर

लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद चुनाव में बीजेपी ने वोटिंग से पहले निर्विरोध जीती एक सीट | Ladakh Hill Development Council elections BJP won Samad-Kharnak seat unopposed before voting


लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद चुनाव 4 दिसंबर को होना है. लेकिन खास बात यह है कि वोटिंग से पहले ही बीजेपी ने एक सीट पर जीत हासिल कर ली है.  बीजेपी पहली सीट निर्विरोध जीत गई है. चांगथांग जिले के समद-खरनाक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार दोरजे अंगचुक का निर्विरोध जीतना तय माना जा रहा है. बता दें कि पहली बार यह चुनाव लद्दाख के सभी आठ जिलों की कुल 100 सीटों पर होने जा रहा है. 

चुनाव से पहले पहली सीट जीती बीजेपी

 चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 541 उम्मीदवारों के पर्चे दाखिल करने के साथ संपन्न हो चुकी है. नामांकन दाखिल करने वालों में सबसे ज्यादा 276 निर्दलीय उम्मीदवार हैं. इसके बाद कांग्रेस के 126 और बीजेपी के 125 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं. जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) ने 14 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं.कारगिल में सबसे ज्यादा 104 उम्मीदवार 21 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे हैं. इसके बाद संकू में 13 सीट के लिए 98 उम्मीदवार मैदान में हैं.नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर को होगी। उम्मीदवार 20 नवंबर को दोपहर  तीन बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे.

दोरजे अंगचुक की निर्विरोध जीत

वोटिंग से पहले ही दोरजे अंगचुक की निर्विरोध जीत से बीजेपी काफी उत्साहित हैं. बीजेपी के पूर्व सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल ने एक्स पोस्ट में कहा,, “हमारी जीत की ओर बढ़ने की एक शानदार शुरुआत.” बता दें कि वह खुद LAHDC-लेह के सोलर कॉलोनी निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

लद्दाख के ये दल कर रहे चुनाव टालने की मांग

चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है. नामांकन पत्र भी दाखिल हो चुके हैं. इस बीचलेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस इनको टालने की मांग कर रही है. उनका कहना है कि दिसंबर की हाड़ कंपा देने वाली ठंड में अगर चुनाव होगा तो क्षेत्र की 25% आबादी वोटिंग कर ही नहीं पाएगी. दरअसल सर्दी के मौसम में ये लोग दूसरी जगहों पर रहने चले जाते हैं. ऐसे में वे वोटिंग के लिए आ नहीं सकेंगे. बता दें कि पहले केवल लेह और कारगिल में ही निर्वाचित पर्वतीय परिषदें थीं. लेकिन अब इनमें छह नवनिर्मित जिले- संकू, जांस्कर, द्रास, शाम, चांगथांग और नुब्रा शामिल हैं.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-लद्दाख के मंदिर में 1 लाख प्लास्टिक की बोतलों का ढेर, लोग बोले- ये Delhi NCR वालों की हाजिरी है




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button