खबर

जवान को दिया धक्का, अंदर दौड़ा… दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF ने संदिग्ध को चंद सेकंड में दबोचा; VIDEO | CISF Foils Unauthorized Entry Attempt at Delhi IGI Airport Terminal 3 Suspect Apprehended Within Seconds



राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक बड़ी सुरक्षा चूक को CISF के जवानों की मुस्तैदी ने विफल कर दिया. एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर तैनात CISF कर्मियों ने बिना वैध यात्रा डॉक्यूमेंट के एयरपोर्ट में जबरन एंट्री करने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध को तुरंत पकड़ लिया.

CISF जवान को धक्का देकर भाग रहा था

CISF ने इस घटना का वीडियो भी शेयर किया है.  वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लैक टी-शर्ट और लोअर पहना एक शख्स टर्मिनल-3 के एंट्री गेट पर पहुंचा. उसकी पीठ पर लाल रंग का बैग भी था. जब ड्यूटी पर तैनात CISF अधिकारियों ने उससे यात्रा संबंधी दस्तावेज मांगे, तो वह अचानक सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर चेक-इन एरिया की ओर भागने लगा.

CISF ने कुछ ही सेंकड में पकड़ा

संदिग्ध को भागते देख CISF जवान तुरंत उसके पीछे दौड़े. इसी दौरान मौके पर तैनात क्विक रिस्पॉन्स टीम के कमांडो भी एक्टिव हो गए. CISF अधिकारियों ने कुछ ही सेकंड में उसे चेक-इन एरिया के भीतर दबोच लिया और आगे बढ़ने से रोक दिया.

CISF की पकड़ से बचने के लिए आरोपी ने काफी संघर्ष किया, लेकिन CISF जवानों ने उसे पूरी तरह काबू में कर लिया. इस त्वरित और एक्शन से एयरपोर्ट के संवेदनशील क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश की कोशिश विफल हो गई.

CISF ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर CISF कर्मियों ने जबरन अंदर घुसने की कोशिश को नाकाम किया. IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर तैनात CISF कर्मियों ने असाधारण सतर्कता और त्वरित कार्रवाई दिखाते हुए, बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के टर्मिनल में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को तुरंत पकड़ लिया. क्विक रिस्पॉन्स टीम कर्मियों की समय पर मदद से, उस व्यक्ति को कुछ ही सेकंड में रोक लिया गया, जिससे अनधिकृत प्रवेश को रोका जा सका और एक संभावित सुरक्षा चूक को टाल दिया गया.

यह भी पढ़ें | दिल्ली एयरपोर्ट पर 94 लाख की लग्जरी घड़ी की गई जब्त, दुबई से आया यात्री गिरफ्तार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button