मनोरंजन

राजस्थान हाईकोर्ट ने सनी देओल की ‘सूर्या’ को लेकर जारी किया नोटिस, 3 दिनों में मांगा जवाब


सनी देओल इन दिनों फिल्म ‘सूर्या’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. हर दिन इसकी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. चर्चा ये भी हो रही है कि विवादों की वजह से इसकी रिलीज को पोस्टपोन भी किया जा सकता है. ऐसे में अब राजस्थान हाईकोर्ट ने इसे लेकर नोटिस जारी किया है और सभी से तीन दिनों में जवाब मांगा है. 

राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच ने केंद्र सरकार, सेंसरबोर्ड और फिल्म से जुड़े हुए लोगों को नोटिस जारी किया है और सभी को तीन दिनों में नोटिस का जवाब देने को कहा है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की राजस्थान यूनिट की तरफ से दाखिल की गई याचिका पर हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. याचिका में कहा गया है कि इस फिल्म में मेडिकल एसोसिएशन और डॉक्टर्स की छवि को धूमिल किया गया है. 

केंद्र सरकार ने किया याचिका का विरोध

जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच ने फिल्म ‘सूर्या’ के विवाद को लेकर सुनवाई की. हालांकि, केंद्र सरकार की तरफ से इस याचिका का विरोध किया गया. इसमें कहा गया कि फिल्म को देखे बिना ही सवाल खड़े किए जा रहे हैं. एक्सपर्टस की स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट जारी करेगा. हाईकोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 20 नवंबर को करेगा.  

‘सूर्या’ की रिलीज पोस्टपोन करने की चर्चा

इतना ही नहीं, सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ के पोस्टपोन की चर्चा जोरो पर है. फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि विवादों और कानूनी पचड़ों की वजह से इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन किया जा सकता है.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे 2027 में रिलीज किया जा सकता है. फिल्म 15 जनवरी, 2027 को रिलीज हो सकती है. हालांकि, इसे लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है और ना ही कोई स्टेटमेंट सामने आया है.

सनी देओल का प्रोफेशनल फ्रंट

बहरहाल, अगर ‘सूर्या’ के बारे में बात की जाए तो ये मलयालम फिल्म ‘जोसेफ’ का हिंदी रीमेक है. इसे 2018 में रिलीज किया गया था. इसका निर्देशन एम पद्मकुमार ने किया था. इसका हिंदी रीमेक भी उन्होंने ही निर्देशित किया है. फिल्म में सनी देओल के अलावा रवि किशन, प्रज्ञा जयसवाल, मनीष वाधवा, टिन्नू आनंद जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. इसके अलावा सनी देओल की पाइपलाइन में कई फिल्में शामिल हैं, जिसमें से एक ‘रामायण पार्ट 2’ है. इसमें वो हनुमान के रोल में हैं. उनके पास फिल्म ‘गबरू’ भी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button