खबर

सस्ते में अपना परफ्यूम बिकता देख डेविड बेकहम ने किया कंपनी पर मुकदमा, 30 मिलियन पाउंड का मांगा हर्जाना | David Beckham has sued a company for selling his perfume at a low price, seeking £30 million in damages



सर डेविड रॉबर्ट जोसेफ बेकहम शॉर्ट में डेविड बेकहम. इन्हें कौन नहीं जानता. इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी, जिनके फैन्स दुनिया भर में हैं. इनकी किसी भी चीज को बेच देने की क्षमता ने उन्हें अरबपति बना दिया है. गर्मियों के दौरान, वर्ल्ड कप के समय वे बीयर, बैंकों, मोबाइल फोन, चिप्स, फास्ट फूड और अन्य चीजों के विज्ञापनों में नजर आए. मगर, अब डेविड ने एक कंपनी पर मुकदमा कर दिया है. कारण वो सस्ती जगहों पर अपना माल बेच रही थी. पता चला है कि उन्होंने इस बात पर मुकदमा कर दिया है कि उनका परफ्यूम ‘पाउंडलैंड’ और पेट्रोल स्टेशनों पर बेचा जा रहा है.

डेविड बता रहे लालच

अमेरिका में दायर अदालती दस्तावेजों में उनके ‘हैरानी और निराशा’ का जिक्र है… जब ‘डीबी वेंचर्स’ (वह कंपनी जिसे उनके कारोबार, ब्रांड और कमर्शियल अधिकारों को संभालने के लिए बनाया गया था) को पता चला कि एक गैस स्टेशन पर ‘डेविड बेकहम’ ब्रांड के परफ्यूम बेचे जा रहे थे. डीबी वेंचर्स सवाल ने सवाल पूछा, ‘आखिर ऐसा कैसे हो सकता है?’ कंपनी की ओर से पेश वकीलों ने खुद ही इस सवाल का जवाब देते हुए इसे ‘बेताबी और लालच’ का नतीजा बताया.

इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल कप्तान की कानूनी टीम उनके ‘ग्लोबल आइकन’ होने की बात पर जोर देती है. उनका कहना है कि वे खेल, फैशन और बिजनेस की दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित और प्रभावशाली हस्तियों में से एक हैं. साथ ही, वे 2025 में उन्हें मिले ‘नाइटहुड’ सम्मान का भी जिक्र करते हैं. वे आगे कहते हैं कि उनका ‘विश्व-प्रसिद्ध ग्लोबल ब्रांड बेहतरीन गुणवत्ता का पर्याय है’ और उन्होंने दशकों तक अपनी ‘लक्ज़री छवि’ को ‘बहुत सावधानी से संवारा’ है.

परफ्यूम बनाने वाली कंपनी ‘कोटी’ के साथ उनकी लंबे समय से साझेदारी रही है. कोटी, डेविड बेकहम के नाम से 45 अलग-अलग तरह के परफ्यूम बनाती है, जिनमें से हर एक की कीमत लगभग 20 पाउंड प्रति बोतल है. साल 2025 में, बेकहम के नाम के अधिकार रखने वाली कंपनी ‘ऑथेंटिक ब्रांड्स ग्रुप’ ने कोटी की प्रतिद्वंद्वी कंपनी ‘इंटरपरफ्यूम्स’ से संपर्क किया, ताकि उन्हें यह लाइसेंस बेचा जा सके. जनवरी में इस सौदे की घोषणा भी कर दी गई. यह समझौता अगले साल जनवरी से लागू हो जाएगा.

कंपनी ने बताया ‘बहाना’

इस बीच, सर डेविड, कोटी द्वारा अपने परफ्यूम के डिस्ट्रीब्यूशन के तरीके से नाखुश हैं. उनका कहना है कि इससे उनके ब्रांड की साख गिर रही है. वकीलों का दावा है कि कोटी ने बेकहम के लगभग 24 मिलियन डॉलर मूल्य के उत्पादों को बिना मंजूरी वाले रास्तों के जरिए बेचा है. कानूनी दस्तावेजों में कहा गया है, ‘कोटी ने डेविड बेकहम के परफ्यूम को ‘पाउंडलैंड’ जैसे सस्ते रिटेल स्टोर के जरिए बेचा. इससे उनके उत्पाद बहुत कम कीमत पर बिके और डेविड बेकहम ब्रांड का नाम सस्ते, डिस्काउंट वाले उत्पादों के साथ जुड़ गया.’ वे मुआवजे और हर्जाने के तौर पर कुल 41 मिलियन डॉलर (लगभग 31 मिलियन पाउंड) की मांग कर रहे हैं.

उनका यह भी आरोप है कि कंपनी ने अपनी बिक्री के आंकड़ों को 123 मिलियन डॉलर कम करके बताया है. इसका मतलब यह है कि ‘डीबी वेंचर्स’ को मिलने वाली रॉयल्टी में 6 मिलियन डॉलर का ‘धोखा’ दिया गया है. ये दस्तावेज न्यूयॉर्क सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किए गए थे. अब कोटी ने अपना बचाव पक्ष पेश करते हुए अदालत से इस मामले को खारिज करने की मांग की है. इसमें कहा गया है कि यह मामला पाउंडलैंड और पेट्रोल स्टेशनों का नहीं है, बल्कि यह समय से पहले अनुबंध खत्म करके प्रतिस्पर्धियों के साथ जुड़ने की एक कोशिश है. कानूनी भाषा में कहें तो, ऐसा कदम उठाने के लिए ‘एक बहाना गढ़ने की स्पष्ट कोशिश’ है.

यह भी पढ़ें | ईरान युद्ध: अमेरिका का तीसरा युद्धपोत यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट मिडिल ईस्ट रवाना




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button