

डायबिटीज होने पर खानपान को लेकर खास सावधानियां बरतनी पड़ती हैं. क्या खाना चाहिए और किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए, इसे लेकर मरीजों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं. खानपान में जरा सी भी लापरवाही ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है. ऐसे में पेशेंट्स कुछ भी खाने से पहले दस बार सोचते हैं. अब, दही को लेकर भी कंफ्यूजन रहती है. कई लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या डायबिटीज के मरीज दही खा सकते हैं? इसी कड़ी में मशहूर मबीबीएस, एमडी डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने इसी सवाल का जवाब दिया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
क्या कहती हैं डॉक्टर?
डॉक्टर शालिनी बताती हैं, दही में प्रोटीन, हेल्दी फैट और प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं. ये सभी शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. इसके अलावा अगर सही तरीके से और सीमित मात्रा में खाई जाए, तो दही ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में भी मदद कर सकती है.
कैसे फायदा पहुंचाती है दही?
शुगर स्पाइक में मददगार
डॉक्टर बताती हैं, दही में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है. वहीं, प्रोटीन खाने के बाद अचानक ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने में मदद करता है. इस तरह दही का सेवन शुगर के मरीजों के लिए अच्छा हो सकता है.
लंबे समय तक पेट भरा रखती है
दही में मौजूद प्रोटीन और फैट पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं. इससे बार-बार भूख नहीं लगती है और आप बीच-बीच में कुछ खाते नहीं है. इससे भी शुगर लेवल स्टेबल बना रहा है, साथ ही वेट लॉस में भी मदद मिलती है.
आंतों को रखती है हेल्दी
इन सब से अलग दही में प्रोबायोटिक्स यानी अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं. ये आंतों की सेहत और पाचन को बेहतर रखने में मदद करते हैं. डॉक्टर बताती हैं, गट हेल्थ के ठीक रहने से भी डायबिटीज में फायदा मिलता है.
इस तरह दही का सेवन डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद हो सकता है. आप चिप्स, नमकीन और दूसरी अनहेल्दी चीजें खाने के बजाय एक गिलास छाछ या दही को मुट्ठीभर मखाने के साथ खा सकते हैं. इसके अलावा भी अलग-अलग तरह से दही को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- घर पर शहद कैसे बनाएं? मधुमक्खियों के बिना भी बन जाता है शहद, जानें सेब और गुड़ से शहद बनाने का तरीका





