खबर

गुरुग्राम में बच्चों को खाना और किताबों का लालच देकर धर्मांतरण की कोशिश, 4 महिलाएं गिरफ्तार | Attempt to convert children in Gurugram by offering inducements


गुरुग्राम में बच्चों को खाना और किताबों का लालच देकर धर्मांतरण की कोशिश, 4 महिलाएं गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस के ACP कपिल अहलावत

ANI

हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने गरीब परिवारों के बच्चों को धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि ये महिलाएं घाटा गांव में एक निजी स्कूल संचालित कर रही थीं, जहां बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध कराई जाती थी. पुलिस जांच में सामने आया कि चारों महिलाएं पिछले करीब एक वर्ष से प्रत्येक शनिवार दिल्ली से गुरुग्राम आती थीं और बच्चों व उनके परिजनों को धर्म से जुड़ी बातें बताकर प्रभावित करने का प्रयास करती थी. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों महिलाओं को हिरासत में ले लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है.

गुरुग्राम पुलिस के ACP कपिल अहलावत ने बताया कि हमें 14 नवंबर को एक शिकायत मिली थी कि कुछ लोग घाटा गांव इलाके में एक सर्विस स्टेशन के पास एक अनधिकृत (बिना मान्यता वाला) प्राइवेट स्कूल चला रहे हैं. आरोप है कि वहां बच्चों को खाना और किताबें जैसी चीजें देकर उनका धर्म परिवर्तन करने के लिए उकसाया जा रहा था. इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, सेक्टर 56 पुलिस की एक टीम ने वहां छापा मारा और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया. मौके से CCTV फुटेज, रजिस्टर और अन्य सबूत भी जब्त किए गए हैं.

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान ललन, अस्मिता, राजकुमारी और सुमन कुमारी के रूप में हुई है… पुलिस के अनुसार, ये कथित गतिविधियां पिछले सात-आठ महीनों से चल रही थीं. अभी तक इनका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है, और मामले की आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें : कौन है ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा लगाने वाला इटैलियन नेता जियाकोमो फिलिबेक? मेलोनी का है कट्टर विरोधी




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button