खबर

अमृता राव की बहन प्रीतिका बनीं दुल्हन, श्री श्री रविशंकर आश्रम में की शादी, Pics में छिपाया पति का चेहरा, जानें कौन हैं एक्ट्रेस के पति ? | Amrita Rao sister Preetika Rao has tied the knot at Sri Sri Ravi Shankar Ashram hides husband face in photo



नई दिल्ली:

‘बेइंतहा’ सीरियल में ‘आलिया’ का किरदार निभाकर मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस प्रीतिका राव ने बेंगलुरु में एक निजी समारोह में शादी कर ली है. बॉलीवुड स्टार अमृता राव की छोटी बहन प्रीतिका ने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी शादी की जानकारी दी. हालांकि, उन्होंने अपने पति की पहचान गुप्त रखी है और तस्वीरों में उनका चेहरा नहीं दिखाया है. प्रीतिका ने बताया कि उनकी शादी बेंगलुरु के ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ सेंटर में हुई. इस दौरान आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर भी मौजूद थे, जिनके आशीर्वाद को उन्होंने इस मौके का सबसे खास हिस्सा बताया. एक्ट्रेस ने शादी के समारोह और अपने पति के परिवार के बारे में तो जानकारी दी, लेकिन शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया.

इंस्टाग्राम पर इस खबर को शेयर करते हुए प्रीतिका ने अपने परिवार, दोस्तों और आध्यात्मिक गुरु का आभार जताया. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने एक पारंपरिक तमिल ब्राह्मण परिवार में शादी की है.  उन्होंने लिखा, “मेरे गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी, मेरे प्यारे माता-पिता, बहन अमृता, रिश्तेदारों और दोस्तों के आशीर्वाद से मैंने बेंगलुरु में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के बेहद खूबसूरत और शांत स्थान पर शादी की… गुरुदेव ने खुद मेरी शादी में आकर अपना आशीर्वाद दिया, जो मेरे लिए सबसे खास पल था. मेरी शादी एक पारंपरिक तमिल-ब्राह्मण परिवार में हुई है, जहां की संस्कृति कर्नाटक में मेरी अपनी मंगलौर की जड़ों से बहुत मिलती-जुलती है.” हालांकि प्रीतिका राव ने शादी की कुछ झलकियां दिखाईं, लेकिन उन्होंने जानबूझकर अपने पति का चेहरा नहीं दिखाया. वह इस मौके को बेहद निजी और पवित्र मानती हैं. उन्होंने अपने पति का नाम बताने या उनके बारे में कोई और जानकारी देने से भी परहेज किया. 

यह भी पढ़ें- Chhath Puja: हर साल छठ मनाती है यह मुस्लिम एक्ट्रेस, ‘कभी काली माता के मंदिर में तांडव करती हूं तो कभी भोलेनाथ के लिए गाने गाती हूं’

प्रीतिका राव ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में बताया

प्रीतिका राव ने अपने जीवन के एक और महत्वपूर्ण पड़ाव के बारे में भी बात की. अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने तीन साल पहले श्री श्री रविशंकर जी के साथ आध्यात्मिक पॉडकास्ट रिकॉर्ड करना शुरू किया था. उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में उन्हें अपने लोकप्रिय ‘वैदिक ज्योतिष’ (Vedic Astrology) पॉडकास्ट के लिए संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) से प्रशंसा पत्र (Letter of Appreciation) मिला है. अपनी शादी और पॉडकास्ट के लिए मिली इस पहचान को साल के दो बड़े पड़ाव बताते हुए, प्रीतिका राव ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनका साथ दिया. उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, “मेरे सभी समर्थकों, शुभचिंतकों और उन सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद, जो सच में मेरी खुशी में शामिल हैं. हमेशा आपका प्यार और आशीर्वाद चाहिए. ढेर सारा प्यार.” इस ऐलान के बाद फैंस ने अभिनेत्री की इंस्टाग्राम पोस्ट पर उन्हें बधाई संदेश भेजे और उनके वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़ें-  Chhath Puja Geet: ‘कांच ही बांस के बहंगिया’ से ‘केलवा के पात’ तक, इन 5 गीतों से बढ़ जाती है पर्व की रौनक

प्रीतिका राव का टेलीविजन करियर

प्रीतिका राव अपने पहले शो ‘बेइंतहा’ से टेलीविजन दर्शकों के बीच एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं, जिसमें उन्होंने हर्षद अरोड़ा के साथ काम किया था. इस शो में ‘आलिया’ के किरदार ने उन्हें काफी पहचान दिलाई. इसके बाद वह टेलीविजन ड्रामा ‘लव का है इंतजार’ में भी नजर आईं. अभिनेत्री ने अब अपने निजी जीवन के इस नए अध्याय के बारे में जानकारी दी है. 
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button