खबर

कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में FIR दर्ज, सोन‍िया गांधी के परिवार पर की थी विवादित टिप्पणी | kangana ranaut booked fir registered shimla gandhi family social media posts


शिमला: बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर गांधी परिवार को लेकर की गई एक कथित विवादित टिप्पणी के मामले में हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने कंगना रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंगना की पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, उनके बेटों संजय गांधी और राजीव गांधी की मौत को लेकर भड़काऊ और संदेहास्पद बातें कही गई थीं.

शिमला के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने शुक्रवार को मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कंगना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की तीन गंभीर धाराओं 196 (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 353 (सार्वजनिक उपद्रव फैलाने वाले बयान) और 356 (मानहानि) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है पूरा मामला? 

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत के ख‍िलाफ यह कार्रवाई शिमला के रहने वाले कैप्टन अतुल शर्मा की शिकायत पर की गई है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि कंगना रनौत ने 10 नवंबर 2026 को अपने सोशल मीडिया हैंडल से कुछ पोस्ट शेयर की थीं. इन पोस्ट्स में राजनीतिक मर्यादाओं को लांघते हुए गांधी परिवार के सदस्यों की असामयिक मौतों पर उकसाने वाले और भ्रामक इशारे किए गए थे.

शिकायत के मुताबिक, कंगना की एक पोस्ट में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को “रहस्यमयी विदेशी नागरिक” कहा गया था. साथ ही यह संदेहास्पद दावा किया गया कि उनके रिश्तेदारों की एक-एक करके हत्या कर दी गई ताकि उनके लिए सरकार के शीर्ष पर पहुंचने का रास्ता साफ हो सके. कंगना ने कथित तौर पर इस पोस्ट के अंत में “कितना सुविधाजनक” भी लिखा था. इसके अलावा, एक अन्य पोस्ट में संजय गांधी की मृत्यु के बाद मेनका गांधी को अचानक उनके ससुराल के घर से बाहर निकाले जाने का भी दावा किया गया था.

धार्मिक और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप

कैप्टन शर्मा ने सबसे पहले ईमेल के जरिए पुलिस महानिदेशक से संपर्क कर इस मामले में तुरंत FIR दर्ज करने और साइबर फोरेंसिक जांच कराने की मांग की थी. शिकायतकर्ता का कहना है कि कंगना रनौत के ये बयान केवल राजनीतिक आलोचना नहीं हैं, बल्कि यह समाज में नफरत फैलाने, शांति भंग करने और विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य पैदा करने की एक सोची-समझी साजिश है. फिलहाल श‍िमला पुलिस ने मामले की गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, इन कथित बयानों की कानूनी स्थिति और कंगना रनौत के खिलाफ की जाने वाली अगली कार्रवाई तय की जाएगी. 

यह भी पढ़ें- लग्जरी गाड़ी में बैठने पर ट्रोल हुईं मैथिली ठाकुर, कंगना रनौत ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button