खबर

छठ पूजा पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों और इलाकों में जाने से बचे, जानें कहां मिलेगी पार्किंग | Delhi Traffic Police advisory for Chhath Puja know traffic diversion Avoid routes parking available area



Delhi Chhath Puja Traffic Advisory: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के मुख्य आयोजनों 15 और 16 नवंबर को होने वाला है. क्योंकि इस दिन घाट पर लोगों को भीड़ जुटने वाली है. ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के विभिन्न घाटों पर पहुंचने की संभावना है, जिसके चलते राष्ट्रीय राजधानी के कुछ विशेष इलाकों में यातायात पर पाबंदियां रहेंगी और रूट डायवर्ट किए गए है.

इन रास्तों और इलाकों से जाने से बचें

यात्रियों और वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वह परेशानी से बचने के लिए व्यस्त मार्गों और हिस्सों का उपयोग करने से बचें. 

शास्त्री पार्क से खजूरी चौक (और इसके विपरीत) के बीच की पुस्ता रोड

नानकसर टी-पॉइंट से सोनिया विहार टोल टैक्स तक जाने वाला मार्ग

शांति वन से श्मशान घाट तक का हिस्सा

वैकल्पिक मार्ग और रूट डायवर्जन

उत्तर, मध्य, पूर्वी और नई दिल्ली की ओर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों के रूप में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और जीटी रोड का उपयोग करने की सलाह दी है. इसके अलावा, नानकसर टी-पॉइंट से सोनिया विहार की ओर जाने वाले वाहन चालक खजूरी चौक, आरटीसी पुस्ता रोड, सभापुर गांव और सोनिया विहार चौहान पट्टी होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं.

वाहनों की पार्किंग

छठ पूजा समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने विभिन्न घाटों के पास पार्किंग की विशेष व्यवस्था की है. वाहन चालक निर्धारित स्थलों पर अपनी गाड़ियां पार्क कर सकते हैं:

डीएनडी (DND) के पास यमुना खादर और डीडीए का खुला मैदान

आईपी एक्सटेंशन में वेस्ट विनोद नगर का खुला मैदान

खजूरी मेट्रो स्टेशन के बगल की जगह और नानकसर गुरुद्वारा पार्किंग

यमुना नदी के किनारे खाली पड़ी भूमि

पुराने लोहे के पुल (ओल्ड आयरन ब्रिज) के पास गौशाला के निकट खुला मैदान

नंद नगरी के बी1 और बी2 ब्लॉक स्थित छठ पार्क

मंडोली टीला स्थित छठ घाट, पुस्ता रोड पर एनएचएआई (NHAI) पार्किंग और साईं भवन के पास एमसीडी (MCD) पार्किंग

ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़कों पर जाम से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें.

यह भी पढ़ें | छठ पूजा के लिए दिल्ली से बिहार के बीच 77 बसें शुरू, जानें रूट और किराया





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button