खबर

826 करोड़ कमाने वाली जेलर 2 OTT पर रिलीज, 75 साल के सुपरस्टार की ये 7 फिल्में प्राइम वीडियो पर देखना कतई ना भूलें | rajnikanth 7 must films on prime video before watching blockbuster sequel jailer


नई दिल्ली:

रजनीकांत की फिल्मोग्राफी बिना किसी शक स्टार पावर की एक मास्टरक्लास है, और ऐसे बहुत चुनिंदा एक्टर्स है जो उनकी तरह स्क्रीन प्रेजेंस पर कमांड, वर्सेटिलिटी और क्रॉस-जेनरेशनल अपील को खुद में लिए हुए हैं. अपने करियर के पांच दशक पूरे कर चुके सुपरस्टार, साल 2025 में इंडस्ट्री में अपने 50 साल चिन्हित किए थे. आपको बता दे की लीजेंडरी एक्टर भारत में मौजूद हाईएस्ट पेड स्टार्स में से एक हैं और एक समय में वह एशिया में सबसे ज्यादा पे किए जाने वाले एक्ट्रेस में से एक रह चुके हैं. रजनीकांत अब तक खतरनाक गैंगस्टर, दमदार पुलिस वाले और पॉप-कल्चर के सभी पसंदीदा किरदारों को निभा चुके हैं, जिसे देख यह कहना गलत नहीं होगा कि ऐसा शायद ही कोई रोल है जिसे उन्होंने नहीं निभाया है. ऐसे में प्राइम वीडियो पर उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर 2 को देखने से पहले चलिए उनकी 7 ऐसी फिल्मों पर नजर डालते हैं, जो सभी सर्विस पर स्ट्रीम होने के साथ, इंडस्ट्री के इस सिनेमाई आइकन के कई अलग अवतार का जश्न मना रही हैं.  

जेलर (2023)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

जेलर एक रिटायर्ड जेलर की कहानी है, जो अपने बेटे के खूनी को पकड़ने के लिए एक खतरनाक मिशन पर निकलता है. इस दौरान उसे पता चलता है कि वह फिर से अंधेरी दुनिया में लौट रहा है, जिसे उसने बहुत पहले पीछे छोड़ दिया था. इस तरह से मुश्किल हालात से टाइगर मुथुवेल पांडियन को निपटना पड़ता है, और रजनीकांत पार्ट 1 में कई तरह के साज़िश का सामना करते हुए एक्शन और अपनी सिग्नेचर स्क्रीन प्रेजेंस से जबरदस्त परफॉर्मेंस देते हैं.

वेट्टैयान (2024)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

जब शहर में बदमाशों का आतंक अपनी सीमा लांघने लगता है तब एक साहस से भरा पुलिस ऑफिसर न्याय की स्थापना के लिए, हमेशा रूलबुक के बजाय ताकत को चुनता है. रजनीकांत के साथ अमिताभ बच्चन स्टारर इस एक्शन ड्रामा के न्याय में आने वाली मुश्किल, कानून को बहाल करने, और कानून को अपने हाथ में लेने के नतीजे को दिखाया गया है.

कुली (2025)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

एक रहस्यमई इंसान पोर्ट पर काम करने वाले वर्कर्स को प्रताड़ित करने वाले बेहद ताकतवर और करप्ट सिंडिकेट से टकराता है. यह शख्स सिस्टम को अपनी उंगली पर चलाने वाले लोगों को चुनौती देता है और इस तरह से फिल्म में रजनीकांत की विरोध, ताकत और अन्याय के खिलाफ खड़े होने की एक्शन पैक्ड कहानी  आकार लेती है. 

कबाली (2016)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

कई साल जेल की सलाखों के पीछे गुजारने के बाद, एक अच्छा इंसान बन चुका गैंगस्टर जेल से रिहा हो जाता है और अपनी नई ज़िंदगी फिर से शुरू करने के लिए निकल जाता है. लेकिन उसके पुराने दुश्मन उसका पीछा नहीं छोड़ते और इस तरह से उसके लिए अपने परिवार की सुरक्षा करना किसी जंग में बदल जाता है. रजनीकांत ने इस जबरदस्त कहानी में नई गहराई के साथ जान डाली है, जो खुद को बदलने, परिवार और अधूरे रह गए कामों की कहानी पेश करती है.

शिवाजी (2007)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर जो भारत लौटा है इस सोच के साथ कि वह जरूरतमंदों को ऊपर उठाएगा और देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देगा. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब करप्ट पॉलीटिशियंस और सरकारी अधिकारी उसकी इस सोच को पूरा करने के रास्ते में रुकावट बनते हैं, ऐसे में तब वह ऐसे सिस्टम के खिलाफ खड़ा हो जाता है, जो हर हाल में उसे रोकना चाहता है. रजनीकांत के किरदार को केंद्र में रखकर बनी ‘शिवाजी’ एक ऐसी लार्जर देन लाइफ एंटरटेनर फिल्म है, जो बड़े सपने देखने, बदलाव लाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की कहानी पेश करती है.

मुथु (1995)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

एक अमीर जमींदार के यहां वफादारी से काम करने वाला नौकर परिवार के आपसी झगड़ों और पूरी दौलत हड़पने की एक चाल में फंस जाता है. लेकिन जब मुथु की अपनी पहचान से जुड़े राज सामने आने लगते हैं, तो कहानी एक नया मोड़ ले लेती है. यह बेहद पसंद की जाने वाली क्लासिक फिल्म है, जिसमें रजनीकांत का शानदार अंदाज, मजेदार कॉमेडी और दमदार एक्टिंग देखने को मिलती है.

दरबार (2020)

एक निडर पुलिस अधिकारी खतरनाक गैंगस्टर को पकड़ने के मिशन पर निकलता है, लेकिन इसके पीछे उसका एक निजी मकसद भी छिपा होता है, जिसके बारे में किसी को पता नहीं है. गैंगस्टर और पुलिस अधिकारी के बीच यह पीछा जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, एक्शन से भरपूर इस कहानी में रजनीकांत अपने खास अंदाज और दमदार स्वैग से जान डाल देते हैं.

सदाबहार क्लासिक फिल्मों से लेकर आज के एक्शन एंटरटेनर्स तक, ये फिल्में सुपरस्टार रजनीकांत के अलग-अलग अंदाज और उनके सिनेमा के हमेशा बने रहने वाले जादू की झलक दिखाती हैं. 12 नवंबर को प्राइम वीडियो पर ‘जेलर 2′ में टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में रजनीकांत की वापसी से पहले, प्राइम वीडियो पर उनकी शानदार फिल्मी सफर को एक बार फिर देखिए.




पूरी स्टोरी पढ़ें





NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button