खबर

मांग में भरने वाला सिंदूर कैसे बनाएं? जानें नारंगी सिंदूर बनाने का तरीका | Maang Bharne Wala Sindoor Kaise Banaen narangi sindoor kaise banta hai


मांग में भरने वाला सिंदूर कैसे बनाएं? जानें नारंगी सिंदूर बनाने का तरीका

कैसे बनाएं नारंगी सिंदूर?

(Photo Credit: NDTV)

भारतीय महिलाओं के श्रृंगार में सिंदूर का खास महत्व होता है. अब, वैसे तो बाजार में बड़ी ही आसानी से सिंदूर मिल जाता है, लेकिन आप चाहें, तो घर पर भी नेचुरल और शुद्ध सिंदूर बना सकते हैं. यहां हम आपको घर पर ही हल्दी की मदद से नारंगी सिंदूर बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं. सिंदूर बनाने का ये तरीका व्लॉग हार्मनी नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है. अच्छी बात यह है कि इस सिंदूर को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं होगी. आइए जानते हैं घर पर नारंगी सिंदूर बनाने का आसान तरीका- 

चाहिए होंगी ये चीजें- 

सिंदूर बनाने के लिए आपको- 

  • 250 ग्राम हल्दी पाउडर
  • 30 ग्राम सुहागा
  • घी, नारियल तेल या तिल का तेल 
  • 10 ग्राम फिटकरी और 
  • जरूरत के अनुसार नींबू के रस की जरूरत होगी. 
  • इसके अलावा खुशबू के लिए आप भीमसेनी कपूर और जवादू पाउडर भी ले सकते हैं.

कैसे बनाएं नारंगी सिंदूर?

  • इसके लिए सबसे पहले नींबू का रस निकालकर उसे अच्छी तरह छान लें. ध्यान रखें कि नींबू के रस में बीज नहीं होने चाहिए. 
  • अब, मिक्सी में सुहागा और फिटकरी डालकर बारीक पीस लें. इस पाउडर को एक कटोरी में निकालें और इसमें धीरे-धीरे छना हुआ नींबू का रस मिलाएं. ध्यान रखें कि आपको सारा रस एक साथ नहीं डालना है.
  • इसके बाद इसमें 250 ग्राम हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं. जरूरत पड़ने पर आप थोड़ा और नींबू का रस डालकर मिला सकते हैं. 
  • जब सब चीजें आपस में अच्छी तरह मिल जाएं, तब इसे ढककर एक हफ्ते के लिए रख दें. बीच-बीच में आप इस मिश्रण को चला सकते हैं.
  • एक हफ्ते बाद इस मिश्रण को प्लेट में फैलाकर किसी छायदार जगह में सूखने के लिए रख दें. ध्यान रखें कि आपको इसे धूप में नहीं रखना है.
  • जब मिश्रण पूरी तरह सूख जाए, तब इसे एक बार फिर मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें. 
  • इतना करते ही आपका नारंगी सिंदूर बनकर तैयार हो जाएगा. हालांकि, पीसने के बाद आप इसमें थोड़ा भीमसेनी कपूर, जवादू पाउडर और गाय का घी भी मिला सकते हैं. घी की जगह आप नारियल या तिल का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • भीमसेनी कपूर और जवादू पाउडर से सिंदूर में खुशबू बढ़ जाती है. वहीं, घी या तेल डालने से सिंदूर को लगाने में आसानी होती है और इसमें हल्की चमक भी आ जाती है. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- कंडे या उपले से गोबर की खाद कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया पौधे में गोबर की खाद कैसे डालें




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button