खबर

13 साल पुराना छठ का वो गाना जो हर साल बजता है घाट पर, बना देता है महापर्व को खास, कल्पना पटवारी, खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ने दी आवाज | 13 year old Chhath song Chhathi Mai Ke Karab Baratiya played at the Ghat makes Kalpana Patowary Khesari Lal Yadav and Indu Sonali voice make festival grand



दिवाली के बाद छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इस साल चार दिवसीय छठ महापर्व 13 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा. त्योहार के साथ छठ के पारंपरिक गाना भी हर घर और घाट पर सुनाई देने लगते हैं. इनमें एक गाना ऐसा है जो 13 साल बाद भी उतना ही लोकप्रिय है. यह गाना लगभग हर घाट पर सुनाई देता है. इस गाने का नाम ‘छठी माई के करब बरतिया, भोरहरी में चार बजे’ है, जो छठ का सबसे पॉपुलर गाना है. 

तीन सिंगर्स ने मिलकर गाया गाना

इस गाने को कल्पना पटवारी, खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है. मूल रूप से यह भोजपुरी फिल्म ‘नागिन’ का गाना था, लेकिन समय के साथ यह सिर्फ फिल्मी गाना नहीं रह गया. आज यह छठ महापर्व की आस्था और संस्कृति का हिस्सा बन चुका है. गाने के बोल राजकुमार आर. पांडे ने लिखे हैं. संगीत राजेश-रजनीश की जोड़ी ने तैयार किया है. 

गाने में छठी मैया की महिमा, सुबह चार बजे घाट पर अर्घ्य चढ़ाने की परंपरा और परिवार के साथ व्रत रखने की भावना को बहुत खूबसूरती से पेश किया गया है. बोल इतने भावपूर्ण हैं कि सुनते ही मन घाट के सीन्स याद आने लगते हैं.

भाव शुद्ध और भक्ति से भरा गाना

फिल्म ‘नागिन’ में यह गाना रानी चटर्जी के किरदार पर फिल्माया गया था. कहानी के अनुसार, उनका किरदार अपने परिवार और सुहाग की रक्षा के लिए छठ का कठिन व्रत रखती हैं. गाने के भाव शुद्ध और भक्ति से भरे हुए हैं. यही वजह है कि यह साल-दर-साल लोगों के दिलों में जगह बनाता जा रहा है.

सोशल मीडिया और यूट्यूब पर इस गाने के लाखों व्यूज मिल चुके हैं. हर छठ पर यह फिर से ट्रेंड करने लगता है. लोग इसे सुनकर न सिर्फ मनोरंजन करते हैं, बल्कि छठी मैया की भक्ति में डूब जाते हैं. कल्पना पटवारी की मधुर आवाज ने इस गीत को अमर बना दिया है.

यह भी पढ़ें | अक्षरा सिंह की छठ पूजा की गेस्ट लिस्ट आई सामने, बिहार के इस शहर में करेंगी पूजा, इन वीआईपी को भेजा न्योता





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button