खबर

Aaj Ka Rashifal: आज मेष राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, कुंभ राशि को अचानक धन लाभ के योग, अन्य जातक जानें अपना राशिफल | aaj ka rashifal 10 november 2026 mesh kumbh rashi dhan labh



आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीद और खुशखबरी लेकर आ सकता है तो कुछ लोगों को कारोबार, सेहत और रिश्तों के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. किसी को मित्रों का सहयोग मिलेगा तो किसी के सामने कानूनी विवाद या विरोधियों से जुड़ी परेशानी आ सकती है. ज्योतिषीय गणना के आधार पर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्विद आचार्य मदन मोहन के अनुसार, 10 नवंबर का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत दे रहा है. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल, शुभ रंग, भाग्य अंक और दान.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. शारीरिक और व्यापारिक परेशानियां बढ़ने की आशंका है. हालांकि, उन्नति से जुड़ी कोई खबर मिलने पर मन प्रसन्न होगा. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और आप नए काम की योजना बना सकते हैं. साामाजिक स्तर पर सम्मान बढ़ने के योग हैं. घर-परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी.

भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: लाल
दान: सफेद फूल

वृष राशि

वृष राशि वालों को आज किसी नए व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचना चाहिए. कारोबार में किसी से धन उधार लेने से बचें और अपने काम को व्यक्तििगत स्तर पर संभालने की कोशिश करें. मित्रों के सहयोग से आपकी कोई योजना पूरी हो सकती है. दोस्तों के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. विरोोधियों की साजिश और अफवाहों से सतर्क रहें.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: सिल्वर
दान: चावल

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज अपनी सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. छोटी परेशानी भी आपको परेशान कर सकती है. बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. किसी कानूनी विवाद में नया मोड़ आ सकता है. किसी योजना को पूरा करने के लिए मित्र का सहयोग मिल सकता है. पार्टनरशिप में कारोोबार शुरू करने की योजना भी बन सकती है.

भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: नीला
दान: चना

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों में मन लगाने का दिन है. सामाजिक और सरकारी क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. हालांकि, मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं, इसलिए किसी भी काम को शुरू करने से पहलेे प्राथमिकताएं तय करें. राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. मित्रों की मदद से कोई नया रास्ताा खुल सकता है.

भाग्य अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
दान: पापड़

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने के संकेत हैं. आप जिस काम की शुरुआत करेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है. वाहन सूख मिल सकता है और अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं. इष्ट मित्रों से मुलाकात हो सकती है. हालांकि, सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा समय बिताने और आलस्य से बचें. परिवाार या करीबियों के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है.

भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: पीला
दान: अनार

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 8 November 2026: दीपावली पर क्या पूजा का शुभ मुहूर्त? जानें शुभ समय, राहुकाल और पूरा पंचांग

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों को आज समय का सही इस्तेमाल करना चाहिए. राजनीतिक और भौतिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है. किसी कानूूनी विवाद का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन कोशिशों से सफलता मिलने के योग हैं. घर के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी. भूमि या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं. परिवार में खुशिियों का माहौल रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

भाग्य अंक: 1
शुभ रंग: नारंगी
दान: बताशा

तुला राशि 

तुला राशि वालों के घर-परिवार में आज किसी बात को लेकर हलचल हो सकती है. आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बिगड़ने की आशंका है, इसलिए आार्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें. पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. कोई मनपसंद चीज मिलने से खुशी होगी. कारोबार के लिए नई योजना बनाने और उस पर काम शुरू करनेे का मौका मिल सकता है.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: सिल्वर
दान: सफेद वस्त्र

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आज कुछ विरोधियों या परिचित लोगों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लड़ाई-झगड़े से दूर रहना बेहतर रहेगा. घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है और आध्यात्मिक गतिविधियों से मन को सुकून मिलेगा. विरोधियों के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं. सामाजिक सम्मान बढ़ने के संकेत हैं. कोई नया समझौौता आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

भाग्य अंक: 1
शुभ रंग: लाल
दान: लाल मसूर

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ा रह सकता है. मेहनत करने से पीछे न हटें. कारोोबार में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं. पार्टनरशिप में नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उसे आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है. राजनीतिक संपर्कों से भी फायदा हो सकता है. हालांकि, रिश्तों और व्यक्तिगत मामलों में सावधानी बरतें.

भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: केसरिया
दान: हल्दी

मकर राशि

मकर राशि वालों को आज किसी मांगलिक या उत्सव के कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है. भाग्य का साथ मिलने से योजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी. हालांकि, दिन में कुछ विवाद भी सामने आ सकते हैं. कारोबार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. किसी अनजान व्यक्ति से जल्दीी दोस्ती करना नुकसानदेह हो सकता है. मित्रों से मुलाकात और पारिवारिक कार्यक्रम में खुशी मिलेगी.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: काला
दान: उड़द दाल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. शनि देव के दर्शन और पूजा-पाठ में मन लग सकता है. किसी मांगलिक या धार्मिक कार्य की जिम्मेदारी आपके हाथों में आ सकती है. पहले से बनाई गई योजनाओं को पूरा करने का अवसर मिलेगा. घर-परिवार से जुड़ी कोई इच्छा पूूरी हो सकती है. विदेश या दूसरे प्रदेश से सुखद समाचार मिलने के संकेत हैं.

भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: नीला
दान: हरा चारा

मीन राशि

मीन राशि वालों को आज अपने विवेक और समझदारी से काम लेना चाहिए. किसी समस्या को अवसर में बदलने की कोशिश कर सकते हैं. मौज-मस्ती से जुड़ी चीजों की खरीदारी हो सकती है. देव दर्शन और सामाजिक कार्यों में समय बीतेगा. आमदनी और खर्च लगभग बराबर रह सकते हैं. दूूसरों के विवाद में बेवजह दखल देने से बचें. आपकी कोई सोची-समझी योजना सफल हो सकती है और नई खुशी मिल सकती है.

भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: नारंगी
दान: चना

ये भी पढ़ें- छठ पूजा 2026 कब है? जानिए नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य तक पूरा कैलेंडर




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button