खबर

दिवाली के जश्न के बाद गैस चैंबर बना दिल्ली-NCR, स्मॉग में अक्षरधाम हुआ ‘गायब’, जानें आपके इलाके का AQI | Delhi NCR AQI Diwali Night Air Quality Noida Gurugram alarming Situation Area Wise Data 3000 Plus


दिवाली के जश्न में दिल्ली NCR गैस चैंबर में तब्दील हो गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है. सरकारी आंकड़े तो बोल रहे हैं कि सोमवार तड़के दिल्ली के कुछ हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI खराब होकर ‘गंभीर’ (Severe) श्रेणी में पहुंच गया. CPCB के समीर ऐप के आकंड़े ने बताया कि विवेक विहार में अधिकतम AQI 445 तक गया लेकिन रविवार और सोमवार की दरमयानी रात सोशल मीडिया पर लोगों ने दावा किया कि उनके इलाके में AQI 2500 के भी पार पहुंच गया.

Latest and Breaking News on NDTV

अक्षरधाम जहरीली हवा में हुआ गायब (फोटो सोर्स ANI)

दिल्ली NCR के AQI पर सरकारी डेटा क्या कह रहा है?

सरकारी आंकड़े के अनुसार दीवाली के अगले दिन दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है, और राष्ट्रीय राजधानी में औसत AQI 366 दर्ज किया गया है. प्रदूषण की स्थिति में फिलहाल कोई सुधार होने के आसार नहीं हैं. शहर भर में प्रदूषण से निपटने के लिए GRAP-3 के प्रतिबंध लागू किए गए हैं. कई निगरानी केंद्रों यानी मॉनिटरिंग स्टेशन्स पर AQI का स्तर 400 से ऊपर दर्ज किया गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है.

CPCB के ‘समीर’ (Sameer) ऐप के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में स्टेशन-वार AQI के आंकड़े ये रहें:

  • विवेक विहार – 445
  • जहांगीरपुरी – 442
  • रोहिणी – 438
  • DTU – 430
  • बवाना – 427
  • पंजाबी बाग – 408
  • अलीपुर – 395
  • नरेला – 386
  • IIT दिल्ली – 363
  • अक्षरधाम- 337

दिल्ली-NCR में AQI:

  • गाजियाबाद – 371
  • नोएडा – 338
  • फरीदाबाद – 323
  • गुरुग्राम – 309 

गाजीपुर में भी प्रदूषण से बुरा हाल

साउथ एक्सटेंशन में भी ऐसे हैं हालात

यह तो हुआ सरकारी आंकड़ा. लेकिन सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपने इलाके के एयर क्वालिटी पर बताया कि उनके यहां AQI 1000, 2000 और 3000 के पार तक चला गया था. दिल्ली में विपक्षी नेता और पूर्व आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ऐसे स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि AQI 3000 के पार.

दिल्ली सरकार ने आप पर साधा निशाना

इस बीच, दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल के आवास पर एक ऐसा अभियान चलाया जा रहा है, जिसका मकसद प्रदूषण के बहाने हिंदू त्योहार दिवाली और सनातन धर्म को निशाना बनाना है. X पर एक पोस्ट में, कपिल मिश्रा ने दावा किया कि एक खास नैरेटिव फैलाने के लिए नेताओं और पैसे देकर बुलाए गए मशहूर हस्तियों का इस्तेमाल किया जाएगा.

दिल्ली-NCR में ‘ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान’ (GRAP) का तीसरा चरण लागू है.

यह भी पढ़ें | दिवाली पर दिल्ली-NCR में AQI खतरनाक लेवल पर, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 10 राज्यों में बारिश की संभावना




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button