
Happy Dhanteras 2026 Wishes: रोशनी के महापर्व दीपोत्सव का आगाज आज यानी 6 नवंबर को धनतेरस (धनत्रयोदशी) के साथ हो चुका है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह पावन पर्व बेहद उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. धनतेरस के दिन आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि, धन की देवी मां लक्ष्मी और धन के कोषाध्यक्ष भगवान कुबेर की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है.
मान्यता है कि इस दिन सोने-चांदी के सिक्के, बर्तन और नए आभूषणों की खरीदारी करने से घर में सुख, समृद्धि और वैभव का वास होता है. इस शुभ अवसर पर लोग अपने परिजनों, दोस्तों और करीबियों को मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं भेजते हैं. अगर आप भी इस खास मौके पर अपने प्रियजनों को बधाई देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ चुनिंदा और दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, व्हाट्सएप स्टेटस और कोट्स, जिन्हें भेजकर आप अपनों के त्योहार को और भी खास बना सकते हैं.
धनतेरस की आई है बहार,
सुख-समृद्धि हो आपके दरबार.
धन्वंतरि का आए आशीर्वाद,
हर दिल में छाए खुशियों का राग.
हैप्पी धनतेपस 2026

दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार
होती रहे सदा आप पर धन की बौछार
ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार.
शुभ धनतेरस 2026

जीवन में आपके खुशियां बेशुमार हो,
ईश्वर करे अच्छा आपका व्यापार हो,
मां लक्ष्मी का आप पर पूरा आशीर्वाद हो,
इतनी प्यारी धनतेरस आपकी हर बार हो.
धनतेरस की शुभकामनाएं

खुशियां अपार हो,
अच्छा आपका व्यापार हो,
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हो,
इतनी अच्छी धनतेरस आपकी इस बार हो.
धनतेरस की शुभकामनाएं 2026

प्रगति पर आपका कारोबार हो,
घर में सुख शांति का विस्तार हो,
हर संकट का नाश हो,
ऐसा आपका धनतेरस का त्योहार हो.
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

धनतेरस पर धन्वंतरि आपको घर में आएं,
सबको स्वास्थ्य धन दे जाएं
लक्ष्मी-गणेश-कुबरे सभी का आशीर्वाद पाएं.
हैप्पी धनतेरस 2026

पुलकित हो धरती, जगमग आकाश
आज ये प्रार्थना है, आपके लिए खास
धनतेरस के शुभ दिन, पूरी हो आपकी हर आस.
शुभ धनतेरस 2026

धन-धान्य की न हो कभी परिवार में कमी,
आपके जीवन में सदा हो प्रगति.
निरोगी हो काया और खुशहाल हो जीवन,
आपके घर में हो सुख-समृध्दि का आगमन.
हैप्पी धनतेरस!
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
