खबर

कैनवा से नौकरी गंवाने वाली महिला का इमोशनल वीडियो वायरल, बोलीं- ‘मैं मैटरनिटी लीव पर थी’ | Canva Employee Claims She Was Laid Off During Maternity Leave



Viral Video: कैनवा की छंटनी में नौकरी गंवाने वाले महिला कर्मचारी श्रद्धा का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी मैटरनिटी लीव का जिक्र कर रही हैं. श्रद्धा ने कहा, ‘अब मेरे पास नौकरी नहीं है. आज कैनवा में मेरी नौकरी चली गई. मैं अभी भी इस बात को पचा नहीं पा रही हूं. मैंने साल 2023 में कैनवा जॉइन किया था, और जहां तक मुझे याद है, कैनवा एक ऐसी कंपनी थी जहां मैं सच में काम करना चाहती थी. वहां नौकरी मिलना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा था. लेकिन आज, जब मुझे वह ईमेल मिला कि मेरा रोल प्रभावित हुआ है, तो सच कहूं तो, मैं कुछ सोच ही नहीं पाई.’

‘मौका मिले तो कैनवा जरूर जॉइन करना’

श्रद्धा ने कहा, ‘जाहिर है, मुझे बुरा लग रहा है. लेकिन कैनवा एक ऐसी कंपनी है, जहां काम करने के लिए मैं हमेशा आपको सजेस्ट करूंगी. भले ही उन्होंने मुझे निकाल दिया हो, लेकिन मैं फिर भी मैं यही कहूंगी कि अगर आपको कभी कैनवा में काम करने का मौका मिले, तो जरूर करें, क्योंकि आपको कैनवा जैसी कंपनी कहीं और नहीं मिलेगी. इस मुश्किल समय में भी कैनवा ने जिस तरह से इस रीस्ट्रक्चरिंग और छंटनी को हैंडल किया, वह वाकई तारीफ के काबिल है. मेरे 3.5 वहां कैसे बीते मुझे पता नहीं चला. मैं पूरी विश्वास से कह सकती हूं कि यह मेरे प्रोफेशनल करियर का सबसे बेहतरीन समय था.’ 

‘मुझे गर्व था कि मैं कैनवा में काम करती हूं’

वीडियो के आखिर में श्रद्धा ने बताया, ‘अभी मैं मैटरनिटी लीव पर हूं और ऑस्ट्रेलिया में भी नहीं हूं. कैनवा ने मुझे इतना सपोर्ट किया कि मैं अपनी मैटरनिटी लीव को कुछ और महीनों के लिए बढ़ा सकी. इसके लिए मुझे बस स्लैक पर अपने मैनेजर और कोच को एक मैसेज भेजना पड़ा, और मेरी लीव बढ़ा दी गई. बस इतनी आसानी से. मुझे सच में इस बात का दुख है कि कैनवा जैसे बेहतरीन लोग जिस कंपनी में काम कर रहे हैं, उन्हें अब आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलेगा. सच कहूं तो, मुझे इस बात पर बहुत गर्व था कि मैं कैनवा में काम करती हूं.’

यहां देखें पूरा वीडियो:-

1271 कर्मचारियों की छुट्टी, मिलेंगी ये सुविधाएं

बताते चलें कि कैनवा ने दुनिया भर में फैले अपने 1271 कर्मचारियों की छंटनी की है. कंपनी का कहना है कि उसका बिजनेस पहले की तुलना में कम हुआ है और एआई के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए वह अपनी टीमों और काम करने के तरीके में बड़े बदलाव कर रही है. हालांकि, जो लोग छंटनी का शिकार हुए हैं, उन्हें खाली हाथ नहीं भेजा रहा है. उन्हें कम से कम 6 महीने की सैलरी, कंपनी का MacBook अपने पास रखने की सुविधा, 1 साल का LinkedIn Premium, नौकरी ढूंढ़ने में मदद, इंटरव्यू की तैयारी और 12 महीने तक हेल्थकेयर सपोर्ट दिया जा रहा है. इसके अलावा, जो लोग अपना बिजनेस या कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, वे 10000 डॉलर तक की आर्थिक मदद के लिए आवेदन कर सकते हैं. कंपनी ने नई नौकरी के अवसर दिलाने के लिए एक टैलेंट डायरेक्टरी भी बनाई है, जिसे इन्वेस्टर और पार्टनर कंपनियों के साथ शेयर किया जाएगा.

सोशल मीडिया पर लोगों ने बढ़ाई हिम्मत

इंस्टाग्राम पर श्रद्धा के इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं और उन्हें जल्द दूसरी नौकरी मिलने की दुआ कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो 6 महीने की सैलरी और मैकबुक मिलने वाली बात पर उनकी मुहर मांग रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, ‘हिम्मत रखिए. ये मुश्किल समय है. जल्द ही आपको कोई दूसरी नौकरी मिल जाएगी.’

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कभी-कभी कुछ चीजें किसी वजह से होती हैं. शायद वह एक सुखद सफर रहा हो. भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.’

तीसरे यूजर ने लिखा, ‘6 महीने की सैलरी और लिंक्डइन का सालाना सब्सक्रिप्शन? क्या ये सब सच में उन कर्मचारियों को दिया जा रहा है जो छंटनी का शिकार हुए हैं.’

चौथे यूजर ने लिखा, ‘आपका जॉब रोल क्या था?’

यह भी पढ़ें:- ‘लड़का होने की वजह से नहीं मिली टीचर की नौकरी’, अब ऑटो चलाकर सुपर टेट की तैयारी कर रहा अमेठी का सूरज

यह भी पढ़ें:- नौकरी छोड़कर रोड ट्रिप पर निकले MMA फाइटर के साथ स्पीति में घटी घटना, बोला- ‘ऐसा लगा जैसे ऊपर वाला सब देख रहा’







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button