मनोरंजन

‘रामायण’ का नॉर्थ अमेरिका में तूफान, ‘एनिमल’ को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड


रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ग्लोबल रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म की रिलीज का काउंट डाउन शुरू हो गया है.  फिल्म 40 भाषाओं में रिलीज होगी. एडवांस बुकिंग में फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. नॉर्थ अमेरिका में तो फिल्म शानदार परफॉर्म कर रही है.

कोई मोई की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ ने प्रीमियर शो की एडवांस बुकिंग में 1.65 मिलियन की ग्रॉस कमाई कर ली है. इसी के साथ फिल्म ने ‘आदिपुरुष’ को पछाड़ दिया है. रामायण ने ‘आदिपुरुष’ के प्रीमियर प्री-सेल्स रिकॉर्ड को 106 परसेंट से पीछे छोड़ दिया है.

‘रामायण’ ने ‘एनिमल’ को पछाड़ा

इसी के साथ ‘रामायण’ नॉर्थ अमेरिका में सेकंड हाइएस्ट प्रीमियर प्री-सेल्स बॉलीवुड फिल्म बन गई है. फिल्म ने ‘एनिमल’, ‘टाइगर 3’ और ‘वॉर 2’ को पछाड़ दिया है. ‘रामायण’ सिर्फ ‘धुरंधर 2’ से पीछे चल रही है.

‘धुरंधर 2’ ने नॉर्थ अमेरिका में प्रीमियर शो की एडवांस बुकिंग से 2 मिलियन डॉलर की कमाई की. 1.65 मिलियन डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर ‘रामायण’ है. तीसरे नंबर पर ‘एनिमल’ है. ‘एनिमल’ ने 1.2 मिलियन डॉलर प्री सेल्स की. वहीं ‘टाइगर 3’ ने 1 मिलियन प्री-सेल्स की. ‘वॉर 2’ ने 925 हजार डॉलर प्री सेल्स की.

ये भी पढ़ें- दलेर मेहंदी विवाद पर अभिजीत भट्टाचार्य ने किया रिएक्ट, बोले- मैं कभी जनता को धोखा नहीं दूंगा

फिल्म इंडिया में भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 43 करोड़ की एडवांस बुकिंग कर ली है. अब देखना होगा कि ओपनिंग डे पर फिल्म क्या कमाल करती है. 

इस फिल्म के डायरेक्ट नितेश तिवारी हैं. रणबीर कपूर फिल्म के लीड एक्टर हैं. विलेन के रोल में यश हैं. फिल्म में रणबीर भगवान राम का रोल प्ले कर रहे हैं. वहीं साई पल्लवी मां सीता का किरदार अदा कर रही हैं. यश रावण के रोल में हैं. रवि दुबे, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज होना है. मेकर्स ने बताया कि फिल्म का दूसरा पार्ट 2028 में रिलज होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button