खबर

शाहरुख खान की ‘किंग’ के सॉन्ग ‘तू मिल जाए’ का धमाका, बना 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला भारतीय फिल्मी गाना | Tu Mil Jaye Song King Becomes Most Watched Indian Film Song Within 24 Hours



नई दिल्ली:

शाहरुख खान की फिल्म किंग (King) का पहला गाना ‘तू मिल जाए (Tu Mil Jaye)’ 2 नवंबर, 2026 की आधी रात को रिलीज़ किया गया. यह खास मौका शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)  के 61वें जन्मदिन का था. रिलीज के 24 घंटों के अंदर ही इस रोमांटिक गाने ने सभी प्लेटफॉर्म पर 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए. वहीं, सिर्फ यूट्यूब पर इसे 3.63 करोड़ से अधिक व्यूज और 4.3 लाख लाइक्स मिले. यूट्यूब पर मिले इन आंकड़ों के साथ ‘तू मिल जाए’ ने 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भारतीय फिल्मी गानों की ऑल-टाइम सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है.

इस शानदार उपलब्धि के साथ गाने ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के गाने ‘जिंदा बंदा’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने 3.46 करोड़ व्यूज़ के साथ यह बेंचमार्क स्थापित किया था. इसके अलावा, ‘तू मिल जाए’ ने ‘गुज्जू पटाका’ (3.40 करोड़), ‘जय श्री राम’ (3.22 करोड़) और ‘राम सिया राम’ (3.21 करोड़) को भी पीछे छोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम किया है.

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक ऑन-स्क्रीन जोड़ी को एक बार फिर साथ लाने वाला ‘तू मिल जाए’ रोमांटिक गाना है, जिसे अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने गाया है. सचिन-जिगर द्वारा कंपोज़ किए गए इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं. खास बात यह है कि इस गाने से ग्लोबल म्यूजिक सेंसेशन एड शीरन का नाम भी जुड़ा है.

‘तू मिल जाए’ के जरिए दर्शकों को फिल्म ‘किंग’ की दुनिया की झलक देखने को मिलती है, जिसमें रोमांस, दमदार एक्शन सीक्वेंस और डायलॉग्स हैं. रिलीज से पहले ही इस गाने ने फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल बना दिया है. शाहरुख खान की फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button