खबर

वैशाली में ‘बंटी-बबली’ चला रहे थे ड्रग का कारोबार, पति-पत्नी समेत 3 तस्कर गिरफ्तार, 12.33 लाख कैश भी बरामद | Husband Wife running Drug racket in Vaishali 3 traffickers including a husband and wife arrested Rs 12 lakh in cash seized



वैशली:

बिहार के वैशाली जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस और जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल गांव स्थित बगुलिया गाछी में मध्य निषेध विभाग, राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना और वैशाली पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नशे के कारोबार से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक बंटी-बबली यानि पति-पत्नी की जोड़ी भी शामिल है, जो इस अवैध कारोबार में पूरी तरह से सक्रिय पाई गई. पुलिस अब इस गैंग की जड़े और अन्‍य कनेक्‍शन तलाशने में जुट गई है.

कौन हैं गिरफ्तार तस्कर?

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  • नीरज कुमार (पिता – पवन ठाकुर)
  • भानु कुमारी (पति – नीरज कुमार)
  • पवन ठाकुर (पिता – स्व. महेश ठाकुर)

तीनों माइल गांव, बिदुपुर के रहने वाले हैं. हैरानी की बात है कि नीरज और भानु कुमारी पति-पत्नी हैं और मिलकर इस काले कारोबार को चला रहे थे. घर को ही नशे का अड्डा बना रखा था.

पुलिस की ज्‍वॉइंट टीम ने छापेमारी के दौरान कुल 119.29 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया है. इसमें छोटे डिब्बे में रखे तीन पैकेट और बड़े डिब्बे में रखे छह पैकेट शामिल हैं. इसके अलावा मौके से 12 लाख 33 हजार 160 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं. भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी ने जांच एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं, जिससे इस कारोबार के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें:- पंजाब पुलिस की करतूत हिडेन कैमरे में कैद, घर में ड्रग्स रखकर हिंदू नेता को किया गिरफ्तार, ASI सस्पेंड 

क्या-क्या बरामद हुआ?

  • छापेमारी में टीम ने -119.29 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया (छोटे डिब्बे में 3 पैकेट, बड़े डिब्बे में 6 पैकेट)
  • 12 लाख 33 हजार 160 रुपये नकद जब्त किए

इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिलने के बाद जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं. ये साफ है कि ये कोई छोटा-मोटा धंधा नहीं, बल्कि बड़े नेटवर्क का हिस्सा है. पुलिस ने बरामद नकदी और मादक पदार्थों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ कहां से लाया जा रहा था और इस कारोबार में कौन-कौन से लोग शामिल हैं. पुलिस जब्त की गई 12 लाख 33 हजार 160 रुपये की नकदी के सोर्स की भी जांच कर रही है. साथ ही नशे के इस अवैध कारोबार के नेटवर्क, खरीद-बिक्री और संभावित सप्लाई चेन को खंगाला जा रहा है.

असम से आ रहा था माल – SDPO ने किया सिंडिकेट का खुलासा

SDPO सुबोध कुमार ने पूरे सिंडिकेट का खुलासा करते हुए बताया कि ये लोग असम से तस्करी कर माल लाते थे और वैशाली समेत आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे. अब पुलिस 12.33 लाख रुपये के सोर्स की जांच कर रही है- ये पैसा कहां से आया और कहां जाना था? साथ ही इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है, इसकी सप्लाई चेन कहां तक फैली है, इसकी भी गहराई से जांच हो रही है. फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. बिदुपुर की इस कार्रवाई को वैशाली में ड्रग्स के खिलाफ अब तक की बड़ी सफलताओं में से एक माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें:- ‘पंजाब की जवानी को बर्बाद करके करोड़ों कमाए…’, AAP पार्टी ने बिक्रम सिंह मजीठिया पर लगाए गंभीर आरोप




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button