खबर

Ramayana Advance Booking: रिलीज से 5 दिन पहले रामायण ने कमाए इतने करोड़, सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के दिया U सर्टिफिकेट | Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Yash Movie Collection Gets U Certificate With No Cuts



रणबीर कपूर की मचअवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ की रिलीज में पांच दिन बाकी हैं, लेकिन सिनेमाघरों फिल्म को लेकर कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है, इसका इशारा मिल गया है. फिल्म की एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं. वहीं, रिलीज से पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड से भी हरी झंडी मिल गई है. खास बात यह है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को बिना किसी कट के U सर्टिफिकेट दिया है. ऐसे में अब दर्शकों को बड़े पर्दे पर इस भव्य पौराणिक कहानी को देखने का इंतजार है.

एडवांस बुकिंग में ‘रामायण’ ने कमाए 19 करोड़ रुपये

Sacnilk के मुताबिक, ‘रामायण: पार्ट 1’ ने एडवांस बुकिंग में अब तक भारत में 19.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसमें ब्लॉक सीटों को शामिल किया गया है. वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद फिल्म की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 16.04 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ये आंकड़े फिल्म की 5 नवंबर यानी पहले दिन की बुकिंग से जुड़े हैं. शहरों की बात करें तो एनसीआर एडवांस बुकिंग के मामले में सबसे आगे है. यहां फिल्म ने 3.21 करोड़ रुपये की बुकिंग दर्ज की है

यह भी पढ़ें | Ramayana First Review: LA में प्रीमियर पर ‘रामायणम्’ को मिले पॉजीटिव रिव्यू, इंटरनेशनल समीक्षकों ने की तारीफ

सेंसर बोर्ड ने बिना कट के दिया U सर्टिफिकेट

‘रामायण: पार्ट 1’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने U सर्टिफिकेट दिया है. फिल्म के हिंदी वर्जन को 30 अक्टूबर को सर्टिफिकेट मिला. खास बात यह है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म में किसी तरह के कट की सिफारिश नहीं की है. फिल्म की अवधि 195 मिनट यानी 3 घंटे 15 मिनट है.

5 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘रामायण’

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण: पार्ट 1′ भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है. फिल्म में यश रावण, रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल हनुमान और अरुण गोविल दशरथ के किरदार में हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के पहले दिन रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी ओपनिंग लेती है.
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button