मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला


बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को फायरिंग की गई. इस घटना को 3 बाइक सवार ने अंजाम दिया था, लेकिन इस मामले में उनकी कई लोगों ने मदद की थी. इस केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया था और उनके खिलाफ मकोका के तहत मामला भी दर्ज किया गया है. ऐसे में अब 12वें आरोपी को भी अरेस्ट कर लिया गया है. 

खबर सोनीपत से सामने आ रही है. टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वें आरोपी की गिरफ्तारी सोनीपत के रोहणा गांव से हुई. इस मामले में पहले से अरेस्ट कुणाल नाम के शख्स के साथ पैसों के लेन-देन का आरोप है, जिसके तहत उसकी गिरफ्तारी की गई. जानकारी के अनुसार, 12वें शख्स का नाम अमन है और उसे पहले से अरेस्ट कुणाल का दोस्त बताया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मकोका के तहत 11 आरोपियों पर केस दर्ज

बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस अमन को लेने सोनीपत पहुंच चुकी है. मुंबई पुलिस अमन से पूछताछ करेगी. अमन के खाते में पैसों के लेनदेन में उसकी गिरफ्तारी की गई है. टाइगर श्रॉफ मामले में ये 12वीं गिरफ्तारी है.

11 आरोपियों पर मकोका की धाराएं

मुंबई क्राइम ब्रांच टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले की जांच कर रही है. ऐसे में 29 अक्तूबर को पुलिस ने 11 आरोपियों को विशेष मकोका अदालत में रिमांड के लिए पेश किया. पुलिस ने अदालत से 10 दिनों की कस्टडी की डिमांड की और कहा गया कि जांच के दौरान डिजिटल सबूत और आरोपियों के बीच हुई वॉइस चैट बरामद की गई है, सभी आरोपी एक टीम के रूप में काम कर रहे थे. जांच के लिए आरोपियों को एक-दूसरे के सामने बैठाकर पूछताछ करना जरूरी है.

पुलिस ने कोर्ट को ये भी बताया कि आरोपियों के खिलाफ मकोका की धाराएं लगाई गई हैं. मुख्य गैंग लीडर अनिल पंडित है, जो इस मामले में फरार है. पुलिस के मुताबिक, उसी के निर्देश पर वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने 10 दिनों की कस्टडी की मांग करते हुए कहा कि आरोपियों से हथियारों के स्रोत का पता लगाना है, इनमें से एक हथियार विदेशी बताया जा रहा है, इसके अलावा, यह भी जांच करनी है कि आरोपियों को किसने जमीनी स्तर पर मदद पहुंचाई थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button